<
Categories: देश

Ladakh Protest: लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, भाजपा कार्यालय में लगाई गई आग

Ladakh Protest: लद्दाख के लेह में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं जहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई और उन्होंने एक पुलिस वाहन में आग लगा दी.

Ladakh Protest: लद्दाख में बुधवार को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।.प्रदर्शनकारियों ने शहर में बीजेपी दफ्तर में आग लगा दी, पथराव किया और पुलिस से भिड़ गए. इस दौरान एक पुलिस वैन भी जला दी गई। पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ रहे इस आंदोलन में यह बड़ी हिंसक घटना रही.

क्यों हो रहा है प्रर्दशन ?

यह विरोध लेह एपेक्स बॉडी (LAB) की युवा इकाई ने बुलाया था। इसका मकसद पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में खड़ा होना था, जो पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.उनकी मांग है कि लद्दाख को राज्य का दर्जा मिले और इसे छठी अनुसूची (Sixth Schedule) में शामिल किया जाए.

लंबे समय से चल रहा है विरोध

20 सितंबर को गृह मंत्रालय (MHA) ने लद्दाख के नेताओं के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का एलान किया था. अगली बैठक 6 अक्टूबर को तय हुई है. मंत्रालय ने 2 जनवरी 2023 को एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी, क्योंकि लद्दाख में लंबे समय से राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर विरोध चल रहा है.

कर्गिल डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता सज्जाद कर्गिली ने सोशल मीडिया पर लिखा “लेह में जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी शांत रहने वाला लद्दाख आज सरकार की असफल नीतियों के कारण निराशा और असुरक्षा में घिरा है. अब जिम्मेदारी सरकार की है संवाद शुरू करे, समझदारी से कदम उठाए और लद्दाख को राज्य का दर्जा व छठी अनुसूची का हक दे. साथ ही मैं लोगों से अपील करता हूं कि शांत और दृढ़ बने रहें.”

आखिरी बार 27 मई को समिति और LAB–KDA के नेताओं के बीच बातचीत हुई थी.उसके बाद लद्दाख में डोमिसाइल पॉलिसी लागू की गई थी. तब से अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है.

मुश्किल में आश्रम का ‘बाबा’ लगा 17 छात्राओं से ‘गंदी बात’ करने का आरोप; दिल्ली से आगरा तक मचा हड़कंप

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST