Hindi News / Indianews / Pune Rape Case The Limits Of Cruelty Were Crossed With A Girl In Pune Three People Who Came As Activists Shamed Humanity616073

पुणे में युवती के साथ हैवानियत की हदें पार, कार्यकर्ता बनकर आए तीन लोगों ने इंसानियत की शर्मसार

Pune Rape Case: देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पुणे में गुरुवार (3 अक्टूबर) देर रात 21 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Pune Rape Case: देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच पुणे में गुरुवार (3 अक्टूबर) देर रात 21 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। ये लोग खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बता रहे थे। महिला अपने एक दोस्त के साथ शहर के बोपदेव घाट इलाके में गई थी, जहां आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जो कोंढवा का रहने वाला 36 वर्षीय व्यक्ति है। वहीं यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता और उसका दोस्त बोपदेव घाट इलाके में थे। आरोपियों में से एक ने मानवाधिकार कार्यकर्ता बनकर कार में उनसे संपर्क किया।

मानवाधिकार कार्यकर्ता बन बनाया हवस का शिकार

बता दें कि, आरोपियों ने दावा किया कि इलाके में जोड़ों का आना प्रतिबंधित है और उसने दोनों की तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों में से एक ने महिला को धमकाया और उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। उसे दूसरी जगह ले जाने के बाद उन्होंने कार रोकी और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। वहीं पीड़िता के दोस्त को भी आरोपियों ने बलात्कार करने से पहले पीटा। इसके बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पीड़िता घायल अवस्था में पाई गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने आज सुबह कोंधवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पठान को गिरफ्तार कर लिया गया।

महायुति में फिर से शुरू हुआ ‘कोल्ड वॉर’, Deputy CM Shinde ने पहले दी थी चेतावनी, अब CM Fadnavis ने जवाब देते हुए कर दिया बड़ा खेला

Pune Rape Case: पुणे में युवती के साथ हैवानियत की हदें पार

ऐसे लेते हैं दुश्मनों से बदला…बच्‍चों-सैनिकों को मारने के बाद जश्न करने वालों को इजरायल ने सिखाया सबक, जानें कैसे दौड़ा-दौड़ा कर मारा?

पुलिस ने क्या कहा?

पुणे सिटी पुलिस के ज्वाइंट सीपी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तो तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। फिर बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने आगे कहा कि हमें आज सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था। वहीं लड़की अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है। वह होश में है, हम लड़की का बयान लेने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं।

‘हम पाकिस्तान के साथ…’, मलेशियाई PM ने अलापा कश्मीर राग, शाहबाज शरीफ ने कही बड़ी बात

Tags:

India newsindianewslatest india newsMaharashtraNewsindiaPunePUNE POLICEtoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue