Hindi News / Indianews / Rahul Gandhi Kept Staring At His Guru For The Last Time Said Goodbye To Dr Singh Like This Everyone Eyes Will Become Moist After Seeing This Moment

राहुल गांधी ने बेटे की तरह मनमोहन सिंह को दी आखिरी विदाई, गुरु को टकटकी लगाए निहारते रहे

Rahul Gandhi Pay Tribute To Manmohan Singh: जब डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, तो सभी नेताओं ने एक-एक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर उन्हें आखिरी बार नमन किया। राहुल काफी देर तक खड़े रहे और मनमोहन सिंह को देखते रहे।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Pay Tribute To Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कई नेता और हस्तियां कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने पार्टी के झंडे के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बॉडी लैंग्वेज बेहद खास रही। वह काफी देर तक अपने गुरु मनमोहन सिंह को देखते रहे। राहुल ने बेहद भावुक होकर उन्हें आखिरी बार नमन किया। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान वह उस वाहन में भी नजर आए, जिसमें मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया गया था।

अपने गुरु मनमोहन को निहारते रहे राहुल गांधी 

जब डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, तो सभी नेताओं ने एक-एक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर उन्हें आखिरी बार नमन किया। राहुल काफी देर तक खड़े रहे और मनमोहन सिंह को देखते रहे। उनके चेहरे पर भाव साफ देखे जा सकते थे। जब मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा, तो राहुल गांधी पहले से ही वहां मौजूद थे। वह आगे बढ़कर मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटियों के पास पहुंचे और उन्हें अंदर ले गए। राहुल गांधी मनमोहन सिंह के परिवार के साथ नजर आए।

राहुल गांधी ने बेटे की तरह मनमोहन सिंह को दी आखिरी विदाई, गुरु को टकटकी लगाए निहारते रहे

Rahul Gandhi Pay Tribute To Manmohan Singh (राहुल गांधी ने अपने गुरु को दी अंतिम विदाई)

संभल के बाद मुरादाबाद में मचा मंदिर को लेकर बवाल, जिला प्रशासन ने की अब ये बड़ी तैयारी

अंतिम यात्रा में परिवार के साथ थे राहुल गांधी

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, डॉ मनमोहन सिंह कीअंतिम यात्रा में भी राहुल गांधी परिवार के साथ थे। इसके अलावा जब मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट ले जाया गया तो राहुल गांधी उस वाहन में नजर आए जिसमें पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा था। राहुल गांधी पूरे समय मनमोहन सिंह के परिवार के साथ नजर आए, ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस पार्टी के बाकी सभी नेता अलग-अलग वाहनों में मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

सुंदर-रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के अरमानों पर फेरा पानी, आठवें नंबर पर रेड्डी ने शतक लगाकर रच दिया इतिहास, भारत की डूबती नैया को लगाया किनारा

Tags:

manmohan singh funeralmanmohan singh last ritesmanmohan singh last rites routeRahul Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT