Hindi News / Indianews / Rain In Mumbai With Dust Storm Billboard Fell In Ghatkopar Area Indianews

Mumbai Rain: घाटकोपर इलारे में गिरा बिलबोर्ड, 3 की मौत और 59 घायल-Indianews

India News(इंडिया न्यूज), Mumbai Rain: आज (सोमवार) मुंबई में सीज़न की पहली बारिश देखी गई। इसी के साथ ही तेज़ धूल भरी आंधी चली। जिससे की आज दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में अंधेरा छा गया। इस तेज हवा में मुंबई के घाटकोपर इलाके में और धूल भरी आंधी के बीच एक विशाल बिलबोर्ड […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Mumbai Rain: आज (सोमवार) मुंबई में सीज़न की पहली बारिश देखी गई। इसी के साथ ही तेज़ धूल भरी आंधी चली। जिससे की आज दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में अंधेरा छा गया। इस तेज हवा में मुंबई के घाटकोपर इलाके में और धूल भरी आंधी के बीच एक विशाल बिलबोर्ड गिर गया। इलाके में लोहे का होर्डिंग गिरने से 3 की मौत और 59 घायल हो गएं। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

बीएमसी ने दी जानकारी

मुंबई में आई तेज आंधी को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर पूर्व में एल्युमीनियम शेड गिरने से कम से कम 35 लोग घायल हो गए। बीएमसी ने कहा कि घटना के बाद, अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव जारी है।

‘मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं’, ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

Mumbai Rain

India-Iran Deal: भारत और ईरान साथ-साथ, चाबहार बंदरगाह पर 10 साल के समझौते पर किया हस्ताक्षर

लैंडिंग और टेकऑफ़ संचालन निलंबित

बारिश से मुंबई और उसके आसपास के इलाके के निवासियों को गर्मी से राहत मिली लेकिन महानगर का आसमान धूल भरी हवाओं से घिरा रहा। मौसम में अचानक बदलाव के कारण यातायात रुक गया। मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाके में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली। अधिकारियों ने कहा कि देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ़ संचालन को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

IMD ने दी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी करते हुए “नाउकास्ट चेतावनी” जारी की है।

Tags:

MumbaiMumbai NewsMumbai RainMumbai Rains

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue