Hindi News / Indianews / Rajasthan Assembly Election 2023 Election Commission Sent Notice To Priyanka Gandhi Had Given Statement Regarding Pm Modi

Rajasthan Assembly Election 2023: इलेक्शन कमीशन ने प्रियंका गांधी को भेजा नोटिस, पीएम मोदी को लेकर दिया था बयान

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने आज (26 अक्टूबर) नोटिस भेजा है। आयोग ने प्रियंका गांधी से 30 अक्टूबर तक नोटिस के जवाब की भी मांग की है। यह नोटिस प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भेजा गया है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने राजस्थान […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने आज (26 अक्टूबर) नोटिस भेजा है। आयोग ने प्रियंका गांधी से 30 अक्टूबर तक नोटिस के जवाब की भी मांग की है। यह नोटिस प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भेजा गया है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने राजस्थान के दौसा दौरे के दौरान कहा था कि पीएम मोदी ने मंदिर को दान में दिए लिफाफे में केवल 21 रुपए दिए है।

  • क्या प्रियंका गांधी आचार संहिता से ऊपर हैं?
  • लिफाफे में केवल 21 रुपए दिए

अर्जुन राम मेघवाल ने दी थी जानकारी

प्रियंका गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी का मंदिर को दिए गए दान का लिफाफा खोला गया तो उसमें 21 रुपए मिलें। उनके इस बयान के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। प्रियंका गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी से इसका जवाब मांगा है।

मद्रास HC ने कुणाल कामरा को दी बड़ी राहत,  Joke मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन को दी गई अग्रिम जमानत

प्रियंका गांधी के इस बयान का विरोध करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा था कि “हमने चुनाव आयोग से कहा कि 20 अक्टूबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाषण के दौरान अपने बयान दिया से आचार संहिता का उल्लंघन किया।” साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि क्या वो आचार संहिता से ऊपर हैं? साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी धार्मिक भावनाओं से प्रचार नहीं कर सकता है।

प्रियंका गांधी का बयान

बता दें कि प्रियंका गांधी ने दौसा में कहा था कि ” आपने तो देखा ही होगा। मैंने टीवी पर देखा पता नहीं सच है या नहीं। शायद पीएम मोदी देवनारायण जी के मंदिर में गए थे। उन्होंने लिफाफा डाला था। अब मैंने टीवी पर देखा कि 6 महीने के बाद वह प्रधानमंत्री जी द्वारा डाला गया लिफाफा खोला जा रहा है। जनता सोच रही हैं कि भगवान जाने क्या होगा इस लिफाफे में। देश के इतने बड़े नेता प्रधामंत्री जी आए थे। वो लिफाफा डाल कर गए हैं। लिफाफा खोला, इक्कीस रूपए निकलें। अब आप मुझे बताइए कि एक तरह से यही हो रहा है देश में। घोषणाएं के दौरान बड़ी-बड़ी मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाये जा रहे हैं। जब आप उन लिफाफो को खोलते हैं तो चुनाव खत्म हो जाता हैं।

Also Read:

Tags:

BJPCongressPM Modipm modi newspm modi speechPriyanka GandhiPriyanka Gandhi on PM Modipriyanka gandhi speechrajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023चुनाव आयोगपीएम मोदीपीएम मोदी न्यूजप्रियंका गांधी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue