India News (इंडिया न्यूज़),Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कहा कि मुझे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम करने का अवसर मिला…जब मैं सिर्फ 34 साल का था, तब उन्होंने मुझे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाया…वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और उन्होंने देश के विकास के लिए कई कदम उठाए।
#WATCH मुझे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम करने का अवसर मिला…जब मैं सिर्फ 34 साल का था, तब उन्होंने मुझे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाया…वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और उन्होंने देश के विकास के लिए कई कदम उठाए: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर pic.twitter.com/aBVfKxSnTT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,”पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान किया जाए। अगर आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण ही है।”
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,”आज कल अलग विचारधारा के लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को नकारने में लगे हैं… राजीव गांधी की सफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता। देश के संसदीय इतिहास में, राजीव गांधी के पक्ष में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला था। 1984 में कांग्रेस 401 सीटें जीती थी। उस समय 2 सीटें जीतने वाली पार्टी या विपक्ष को राजीव गांधी एहमियत देते थे।”
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.