Live
Search
Home > देश > बीजेपी से लेकर टीएमसी तक… अब तक किन पार्टियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

बीजेपी से लेकर टीएमसी तक… अब तक किन पार्टियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. टीएमसी ने 4, बीजेपी ने 9 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक उम्मीदवार की घोषणा की है. लेकिन अब तक कांग्रेस, राजद और जदयू ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-03-03 16:48:31

Mobile Ads 1x1

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. राज्यसभा की जिन सीटों के लिए चुनाव होना है, वो अप्रैल 2026 में खाली होने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी और चुनाव परिणाम भी उसी दिन आएंगे. जिसके लिए 9 मार्च तक नामांकन करने की आखिरी तारीख है. इसी को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करना शुरू कर दिया है.

सबसे पहले टीएमसी ने 4 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. अब बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों से अपने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इसके अलावा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेंद्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने किसे दिया टिकट?

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी ने नितिन नवीन, शिवेश कुमार, तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, लक्ष्मी वर्मा, संजय भाटिया, मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और राहुल सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

राज्यसभा और लोकसभा में क्या होता है अंतर, कैसे होता है चुनाव? कुल सीट, कार्यकाल और सैलरी… यहां जानें सबकुछ

टीएमसी ने किसे दिया टिकट?

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस बार प्रशासनिक, कानूनी और ग्लैमर की दुनिया के दिग्गजों का एक अनोखा मिक्स पेश किया है. टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया टिकट

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेन्द्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि उपेंद्र कुशवाहा आगामी (05 मार्च, 2026) मार्च को उम्मीदवारी हेतु बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे. इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे.

राजद, जदयू और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का नहीं किया एलान

राजद, जदयू और कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. इन पार्टियों के अंदर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही है. राजद की तरफ से तेजस्वी यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि राजद की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में 5 सीटें मिलने की संभावना है. जिसमें अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है. अन्य उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हैं. इसके अलावा, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

राजीव कुमार से लेकर बाबुल सुप्रियो तक… टीएमसी ने किन 4 उम्मीदवारों पर जताया भरोसा? जानें- सबकी खासियत

MORE NEWS