इस रिफाइनरी के जरिए अमेरिका को घरेलू बाजार के लिए ईंधन मिलेगा इसके साथ ही साथ दुनिया भर में अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात भी बढ़ सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकअमेरिका में यह ऑयल रिफाइनरी बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा सहयोग है.
Reliance Texas Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने टेक्सास के ब्राउनस्विले में 300 बिलियन डॉलर की एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी बनाने का ऐलान किया है, जोकि एक ऐतिहासिक ऐलान माना जा रहा है. माना जा रहा है कि यह ऑयल रिफाइनरी करीब 25 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाी जा रही है.
इस रिफाइनरी के जरिए अमेरिका को घरेलू बाजार के लिए ईंधन मिलेगा इसके साथ ही साथ दुनिया भर में अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात भी बढ़ सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकअमेरिका में यह ऑयल रिफाइनरी बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा सहयोग है.
ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस डील में निवेश करने के लिए धन्यवाद दिया है. दरअसल, 50 साल बाद अमेरिका में पहली बार ऑयल रिफाइनरी बनने जा रही है, जिसमें माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज इसके लिए टेक्सास के साथ डील की है. इस डील से भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते होने के भी अनुमान लगाया जा रहा है. इसे दुनिया की सबसे साफ और स्वच्छ रिफाइनरी के तौर पर पेश किया जाएगा.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए बताया कि यह रिफाइनरी अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग कंपनी बनाएगी, जिसमें लगभग $300 बिलियन का निवेश किया जाएगा.अब देखने वाली बात यह है कि क्या केवल रिलायंस द्वारा इसमें $300 का निवेश किया जाएगा और क्या निवेश केवल रिफाइनरी बनाने के लिए ही होगा. इस रिफाइनरी के टेक्सास के ब्राउनस्विल पोर्ट पर बनने की बात कही जा रही है. ट्रंप ने लिखा कि ये अमेरिकी वर्कर्स, एनर्जी और साउथ टेक्सास के लोगों के लिए बड़ी जीत होगी. उन्होंने यह भी लिखा कि अमेरिका वापस असली एनर्जी डोमिनेंस की ओर लौट रहा है.
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…
UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…
Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…
Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…
India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…