इंडिया न्यूज, कीव :
Russia Ukraine Conflict Today Live Update रूस यूक्रेन पर हमले करने से पीछे नहीं हट रहा है। आज अलसुबह उसकी सेना ने फिर ताबड़तोड़ विस्फोट किए। जानकारी के अनुसार कीव में छह स्थानों पर मिसाइलों से ताजा हमले किए गए हैं। पहले से आज हमलों की तीव्रता ज्यादा है। दहशत के चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि विश्व समुदाय ने जंग का सामना करने के लिए हमें अकेले छोड़ दिया है। कल युक्रेन के 40 सैनिकों सहित करीब 50 लोग हमलों मेें मारे गए थे। आज सुबह क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से धमाके किए गए। यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन जर्सेंको ने यह पुष्टि की।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान जारी कर यह भी बताया कि वह राजधनी कीव में हैं और रूस की सेना वहां प्रवेश कर चुकी है। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना का पहला टारगेट वह और दूसरा टारगेट उनका परिवार है। जेलेंस्की ने भी अपनी पूरी सेना को जंग में उतारने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ 18 से 60 वर्षीय यूक्रेन के पुरुष नागरिकों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को रूसियों से मुकाबले के लिए उन्हें बंदूकें मुहैया करवाई हैं।
इस बीच मिली जानकारी के अनुसार युक्रेन की सेना सेना ने आज तड़के कीव के आसमान एक दुश्मन के विमान को मार गिराया। यह विमान इसके बाद एक रिहायशी भवन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। अंतरराष्टÑीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इसकी पुष्टि की है। अब तक इससे यूक्रेन के लोगों को हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के साथ घरेलू नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों में पहले यूक्रेन के 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र को भी रूसी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह वही संयंत्र है जहां अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी। ब्लास्ट से समूचे े यूरोप में रेडिएशन हुआ था। कीव के उत्तर में यह प्लांट 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Also Read : Russia Ukraine War Crisis: क्या रूस का यूक्रेन पर हमला तीसरे विश्व युद्ध का संकेत है?
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.