इंडिया न्यूज, वारसा/कीव:
Russia Ukraine Conflict Tonight Updates यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच भय के चलते यूक्रेन के एक लाख से ज्यादा देश छोड़कर भाग चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने यह जानकारी दी है। अधिकतर लोग पड़ोसी देशों हंगरी व रोमानिया की तरफ गए हैं। शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक एक लाख 20 हजार लोग यूक्रेन से अब तक पलायन कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आइसीसी) के अभियोजक भी रूस के हमले की निगरानी कर रहे हैं।
Russia Ukraine Conflict Tonight Updates
यूक्रेन में जिस तरह से हालात बदतर हुए हैं उसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो देश से 40 लाख लोग पलायन कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक आज सुबह पोलैंड के उप गृह मंत्री पावेल स्जेफर्नकर ने जानकारी दी कि जुंग शुरू होने के बाद करीब एक लाख लोग पोलैंड पहुंचे हैं।
रूस ने गलत तरीके से अपनी खबरें दिखाने के आरोप में अपने 10 स्थानीय मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी है। न्यूज एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है। इसके अनुसार रूसी संचार नियामक ने मीडिया संस्थानों पर रूस के सैन्य अभियान को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है। रेडियो स्टेशन इको मोस्किवी और एक समाचार पत्र नोवाया गजेटा है भी इन मीडिया संस्थानों में शामिल हैं जिन्हें नोटिस भेजा गया है।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.