होम / Russia Ukraine War 14th Day Update : यूक्रेन के सूमी में रूस के हमलों में 3 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत

Russia Ukraine War 14th Day Update : यूक्रेन के सूमी में रूस के हमलों में 3 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : March 9, 2022, 1:56 pm IST

Russia Ukraine War 14th Day Update

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War 14th Day Update रूस ने एक ओर यूक्रेन के पांच शहरों में सीजफायर घोषित कर वहां सुरक्षित गलियारों की व्यवस्था कर आम नागरिकों को सेफ निकालने का ऐलान किया है, वहीं इस बीच उसकी ओर से सूमी रूसी सेनाओं द्वारा किए गए हवाई हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इस पहले भी आज सुबह ऐसी सूचनी मिली थी मगर तब तक पुष्टि नहीं हुई थी। द कीव इंडिपेंडेट की रिपोर्ट में रूसी हवाई हमले में 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

Also Read : Inflation Rising Due To Ukraine Russia War : रूस यूक्रेन युद्ध का असर आम जनता की जेब पर, जानिए कैसे?

कई देशों की पाबंदियों के बावजूद बाज नहीं आ रहा रूस

Russia Ukraine War 14th Day Live Update

द कीव इंडिपेंडेट के मुताबिक रूस की ओर से कल देर रात सूमी शहर पर हवाई हमला किया गया। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज 14वां दिन है। अब तक इन 14 दिन में यूक्रेन के लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। कई देश रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा चुके हैं इसके बावजूद रूस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच ब्रिटेन ने आज रूस के खिलाफ नए विमानन प्रतिबंधों का ऐलान किया। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है। इसके अनुसार रूस से जुड़े लोगों के स्वामित्व वाले किसी भी विमान को रोकने की पावर शामिल होगी।

Also Read : ukraine russia war: जब 2500 भारतीयों के लिए ‘मसीहा’ बनकर पहुंचा ये पाकिस्तानी युवक

यूक्रेन पर और हवाई हमलों का अलर्ट, कोका-कोला ने अपने प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगाई

Russia Ukraine War 14th Day Update

रूस की ओर से यूक्रेन पर तेज किए गए हमलों के बीच यूक्रेन के कई शहरों में और हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उधर यूक्रेन पर जंग के विरोध में दूसरे देशों द्वारा प्रतिबंध लागू किया जाना जारी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने प्रोडक्ट की बिक्री रोक दी है। उधर अमेरिका द्वारा यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर ने यह पुष्टि की है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT