होम / Russian President Warns Ukraine : वेस्टर्न कंट्री से लामबंदी बंदे करे यूक्रेन, खतरे में पड़ जाएगा कीव का अस्तित्व : पुतिन

Russian President Warns Ukraine : वेस्टर्न कंट्री से लामबंदी बंदे करे यूक्रेन, खतरे में पड़ जाएगा कीव का अस्तित्व : पुतिन

Vir Singh • LAST UPDATED : March 6, 2022, 11:13 am IST
ADVERTISEMENT
Russian President Warns Ukraine : वेस्टर्न कंट्री से लामबंदी बंदे करे यूक्रेन, खतरे में पड़ जाएगा कीव का अस्तित्व : पुतिन

Russian President Warns Ukraine

Russian President Warns Ukraine

इंडिया न्यूज, कीव:

Russian President Warns Ukraine रूस के राष्ट्रपति (President of Russia) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने दूसरे देशों से मिलकर रूस के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एक बार फिर यूक्रेन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यूक्रेन ने पश्चिमी देशों (western countries) के साथ मिलकर रूस पर पाबंदियों लगवाना जारी रखीं तो कीव यानी यूक्रेन की राजधानी का नामोनिशान मिट जाएगा। कीव को पूरी तरह खत्म कर देंगे। पुतिन ने कहा राजधानी कीव का अस्तित्व (Kyiv’s existence) खतरे में पड़ जाएगा।

Also Read : Putin Warns On No Fly Zone At Ukraine : यूक्रेन को हथियार मुक्त किए बिना नहीं रुकेंगे हमले

रूस नहीं बल्कि यूक्रेन सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हुआ

Russian President Warns Ukraine

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस की सेनाओं नहीं बल्कि यूक्रेन की ओर से यूक्रेन के मारियुपोल में भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। गौरतलब है कि रूस ने कल पांच घंटे के लिए यूकेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में संघर्षविराम सुबह साढ़े 11 बजे से सीजफायर की घोषणा की गई थी। इसके तहत रूस के राजदूत ने कहा था कि जब तक इन दोनों शहरों में फंसे लोग यहां से निकाल नहीं लिए जाते हैं तब तक रूस की ओर से कोई बमबारी अथवा गोलीबारी नहीं की जाएगी। लेकिन इस बीच रूस की ओर से सीजफायर तोड़ने की रिपोर्टें आ रही हैं।

यूक्रेन में नो फ्लाई जोन लागू करने को लेकर भी चेता चुके हैं पुतिन

गौरतलब है कि रूसी यूक्रेन में नो फ्लाई जोन को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कल कहा थ कि यदि कोई देश यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन लागू करता है तो उसे सैन्य संघर्ष में शामिल माना जाएगा। पुतिन ने यह भी कहा है कि यूक्रेन में तब तक सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी जब तक उसे हथियार मुक्त नहीं किर दिया जाता। यानी यूक्रेन को हथियार मुक्त किए बिना वहां रूसी हमले नहीं रुकेंगे।

यूक्रेन के अधिकतर सैन्य ठिकाने तबाह किए

Russia Ukraine War 11th day

पुतिन ने कल यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर रूसी हमलों का आज दसवां दिन है और अब तक यूक्रेन के अधिकतर सैन्य ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। अब तो युक्रेन के शहरों में छिटपुट लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा, रूस की सेना आम पब्लिक को बचाते हुए अब हमले कर रही है। वहीं यूकेन की सेना व उसके साथ लड़ रहे हथियारबंद लोग आम लोगों को ढाल बनाकर लड़ रहे हैं।

Also Read : Jo Biden on Russia Ukraine War यह किसी देश पर नहीं विश्व शांति और समूचे यूरोप पर हमला है : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT