होम / Sanjay Gaikwad On Congress: ‘कांग्रेसी को दफना देंगे…', CM शिंदे के विधायक के फिर बिगड़े बोल, पहले राहुल गांधी को लेकर किया था ये ऐलान

Sanjay Gaikwad On Congress: ‘कांग्रेसी को दफना देंगे…', CM शिंदे के विधायक के फिर बिगड़े बोल, पहले राहुल गांधी को लेकर किया था ये ऐलान

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 18, 2024, 9:30 am IST

Sanjay Gaikwad On Congress: CM शिंदे के विधायक के फिर बिगड़े बोल

India News (इंडिया न्यूज), Sanjay Gaikwad On Congress: महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी कुत्ते को वे दफना देंगे। इससे पहले उन्होंने आरक्षण संबंधी बयान पर सांसद राहुल गांधी की जीभ काटने पर इनाम देने की घोषणा की थी। शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ 16 सितंबर को पत्रकारों से बात करते हुए एक वीडियो में यह कहते सुने गए कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने जिले में महिलाओं के लिए सरकार की ‘मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना’ को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

‘जीभ काटने वाले के लिए लाखों का इनाम

बता दें कि, संजय गायकवाड़ यह कहते सुने गए कि अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा। विधायक ने पहले कहा था कि आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि मैंने बयान दिया है। देश में 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण मिलता है। आरक्षण हटाने की बात करने वाले व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर मैं कायम हूं। दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी के लिए गायकवाड़ के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज किया।

अमेरिकी चुनाव में बढ़ा PM Modi का दबदबा, Donald Trump के इस बयान ने बढ़ाई Kamla Harris की मुसीबत

भाजपा ने विवादित बयान से खुद को किया अलग

संजय गायकवाड़ के विवादित बयान को लेकर राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने इन टिप्पणियों से पार्टी को अलग कर लिया है। भाजपा महायुति सरकार का घटक दल है। उन्होंने कहा कि मैं गायकवाड़ की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करूंगा। बता दें कि, हाल ही में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण समाप्त करने के बारे में तभी सोचेगी। जब भारत में आरक्षण के मामले में निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है।

इस सवाल पर अमित शाह ने पत्रकार को लगाई फटकार, बताई मणिपुर हिंसा की वजह

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT