Hindi News / Indianews / Shashi Tharoor Shashi Tharoors Statement On India And Canada Dispute

Shashi Tharoor: भारत और कनाडा विवाद पर शशि थरूर का बयान, पश्चिम मीडिया पर कसा तंज

India News (इंडिया न्यूज़)Shashi Tharoor: भारत और कनाडा के बीच का विवाद अभी इतनी आसानी से खत्म होता हुआ नहीं दिख रहा है। जिसके बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिमी मीडिया पर निशाना तंज कसा है। जहां शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़)Shashi Tharoor: भारत और कनाडा के बीच का विवाद अभी इतनी आसानी से खत्म होता हुआ नहीं दिख रहा है। जिसके बाद अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिमी मीडिया पर निशाना तंज कसा है। जहां शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, पश्चिमी मीडिया द्वारा नियमित रूप से लगाए जाने वाले आक्षेपों से मुझे कभी हैरानी नहीं हुई। वे दूसरे देशों का आकलन करने में बहुत तेजी दिखाते हैं, जबकि अपने देश के प्रति आंखें मूंद लेते हैं।

पश्चिम मीडिया पर तंज

बीबीसी का यह विश्लेषण कहता है कि पश्चिमी देशों ने रूस या ईरान या सऊदी अरब जैसे देशों द्वारा दूसरों की सीमा में की गई कथित हत्याओं की निंदा की है। वे नहीं चाहते कि भारत उस सूची में शामिल हो। इसके साथ ही थरूर ने पश्चिम मीडिया को संबोधित करते हुए आगे लिखा, पिछले 25 वर्षों में इस्राइल और अमेरिका ने दूसरे देशों में सबसे ज्यादा हत्याओं को अंजाम दिया है। क्या पश्चिमी मीडिया अपनी गिरेबान में झांकेगा।

पश्चिम मीडिया का दावा

जानकारी के लिए बता दें कि, खालिस्तानी अलगावादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच विवाद पर अमेरिका समेत पश्चिम देश नपातुला बयान दे रहे हैं। जिसके बाद पश्चिमी मीडिया में दावा किया गया है कि, पश्चिमी देशों के मंत्री और अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे कि कनाडा और भारत के बीच राजनयिक विवाद का असर अन्य अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर न पड़े। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश भारत की भू-राजनीतिक बिसात को समझते हैं।

ये भी पढ़े

Tags:

India News in HindiLatest India News UpdatesShashi Tharoor
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue