होम / Shimla News : '3 आर' पर काम करे सरकार, रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर : बिंदल

Shimla News : '3 आर' पर काम करे सरकार, रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर : बिंदल

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 3, 2023, 7:14 pm IST

Shimla News

India News (इंडिया न्यूज़) शिमला : भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार को 3 आर पर काम करना चाहिए रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर (Restoration, Rehabilitation and Repair)। अभी तक इन तीनों कार्यों में गति धीमी चल रही है और अगर हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करनी है तो इस 3आर में तेजी लानी होगी।

केंद्र सरकार का होना चाहिए शुक्रगुजार

प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार के बारे में बताते हुए आगे कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का स्पष्ट शब्दों में धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संसद छोड़ हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से नुकसान का जायजा और बड़ी राहत भी प्रदान करके गए। इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार को भाई-भतीजावाद साइड करके आगे बढ़ना चाहिए।

नगदी छोड़ डिजिटल हो सरकार

डॉ बिंदल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ,“
मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश की सरकार जनता के साथ छल और राजनीति कर रही है, जोकि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मदद की है। उसको स्पष्ट रूप से जनता के समक्ष लाया नहीं जा रहा है। यह कांग्रेस सरकार इस आपदा की घड़ी में गरीबों को जो राहत राशि प्रदान कर रही है। उसमें भाई भतीजावाद हो रहा है, किसी को कम या किसी को ज्यादा राशि प्रदान की जा रही है। सरकार की ओर से कोई मापदंड नहीं है।”

आज के जमाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बटन दबाते हैं तो देश के सभी किसान भाइयों के खाते में किसान सम्मान निधि पहुंच जाती है, पर कांग्रेस के नेता आपदा में दी जाने वाली राहत राशि को नकद बांट रहे हैं। हम मांग करते हैं कि यह राशि डीबीटी के माध्यम से व्यक्ति के खाते में सीधी जानी चाहिए।

किसानों के साथ राजनीति कर रही कांग्रेस-बिंदल

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किसानों के साथ भी राजनीति कर रही है। सेब के विषय में किसान भाइयों को उलझा के रखा है, कभी सेब के कार्टन और वेट में। अब इस सरकार से सड़के ही नहीं खुल रही है, हर जिले में लगभग 300 सड़कें बंद है और आज सेब, टमाटर, मटर की फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। जिस समय फसलें पहुंचती है तो यकीनन किसानों को दाम कम मिलता है।

यह भी पढ़ें : Gorakhpur : सपा चली बीजेपी की राह, बदली चुनावी समीकरण, लगाएगी जन पंचायत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT