होम / 'भगवा आतंकवाद' पर सामने आया कांग्रेस का काला चेहरा! पूर्व गृह मंत्री ने खोल दी अपनी पार्टी का राज, सच्चाई सुन हो जाएंगे आगबबूला

'भगवा आतंकवाद' पर सामने आया कांग्रेस का काला चेहरा! पूर्व गृह मंत्री ने खोल दी अपनी पार्टी का राज, सच्चाई सुन हो जाएंगे आगबबूला

Raunak Pandey • LAST UPDATED : October 20, 2024, 1:25 pm IST
ADVERTISEMENT
'भगवा आतंकवाद' पर सामने आया कांग्रेस का काला चेहरा! पूर्व गृह मंत्री ने खोल दी अपनी पार्टी का राज, सच्चाई सुन हो जाएंगे आगबबूला

Sushil Kumar Shinde: ‘भगवा आतंकवाद’ पर सामने आया कांग्रेस का काला चेहरा!

India News (इंडिया न्यूज), Sushil Kumar Shinde: देश में एक समय भगवा आतंकवाद को लेकर बहस छिड़ी हुई थी। इस बिच यूपीए सरकार में गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस पॉडकास्ट में उन्होंने भगवा आतंकवाद के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। वहीं भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल पी. चिदंबरम ने भी किया था। इसके बाद यूपीए-2 में गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने भी इस शब्द का इस्तेमाल किया।

सुशील कुमार शिंदे ने क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से भगवा आतंकवाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया। तब उन्होंने कहा कि उस समय जो भी रिकॉर्ड में आया, उन्होंने वही कहा। उनकी पार्टी ने उनसे कहा था कि भगवा आतंकवाद हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब मुझसे उस समय पूछा गया तो मैंने भगवा आतंकवाद कहा। बस इतना ही। मैंने अपने बयान में आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन अगर मैं सही हूं, तो मुझे नहीं पता कि मैंने आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल क्यों किया। मुझे इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था, यह गलत था। भगवा आतंकवादी, ऐसा नहीं कहना चाहिए। यह उस पार्टी की विचारधारा है। यह भगवा हो या लाल हो या सफेद। ऐसा कोई आतंकवाद नहीं है।

नेतन्याहू के जिस घर पर हुआ हमला, उसकी कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, अब मुस्लिम संगठन से इजरायल लेगा चुन-चुनकर बदला

पीएम मोदी की तारीफ में क्या कहा?

बता दें कि, पीएम मोदी से जुड़े सवाल पर सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जब हम यूपीए-2 सरकार में थे, उस समय हमने नहीं सोचा था कि वह तीन बार केंद्र में अपनी सरकार बनाएंगे या तीन बार पीएम बनेंगे। लेकिन वह बहुत मेहनती हैं, बहुत मेहनत करते हैं। उस समय मैं भी हिमाचल का महासचिव था, वह भी महासचिव थे। जब वह मुख्यमंत्री थे, मैं भी मुख्यमंत्री था। जब मैं ऊर्जा मंत्री था, तो वह गुजरात के लिए बिजली मांगने मेरे पास आते थे। हालांकि, हमें उन पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, वे दूसरी पार्टी से हैं।

नेतन्याहू बना रहे ईरान की तबाही का महाप्लान, इजरायल के इस दोस्त ने धोखे से खामेनेई को किया सावधान! मुस्लिम देश में मच गया हाहाकार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT