Hindi News / Indianews / Taj Mahal Monkeys Attack Spanish Tourist At Taj Mahal

Taj Mahal: ताजमहल में जारी बंदरों का उत्पात, स्पेनिश महिला पर हमला कर काटा

Taj Mahal: आगरा में बसे ताजमहल का दीदार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां आने वाले लोगों को कई बार बंदरों का संभावना भी करना पड़ जाता है। पिछले काफी वक्त से पर्यटकों को बंदर की वजह से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उत्पाती बंदरों से पर्यटकों को बचाने के […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Taj Mahal: आगरा में बसे ताजमहल का दीदार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां आने वाले लोगों को कई बार बंदरों का संभावना भी करना पड़ जाता है। पिछले काफी वक्त से पर्यटकों को बंदर की वजह से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उत्पाती बंदरों से पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कर्मचारियों को यहा पर तैनात किया गया है। लेकिन बंदरों का आतंक फिर भी कम नहीं हुआ है। यहां पर लगातार बंदर और भी खूंखार होते जा रहे हैं। ये पर्यटकों को अपना निसाना आए दिन बनाते रहते हैं।

स्पेनिश महिला पर किया हमला

आज सोमवार की सुबह एक स्पेनिश महिला पर ताजमहल में बंदरों ने हमला कर दिया है। बंदरों ने इस महिला का पैर काट लिया है। जिससे उसके पैर से खून बहने लगा है। जिस वजह से पर्यटक फूट-फूटकर रोने लगी। वहां मौजूद एएसआई कर्मचारी अरुण कुमार और फोटोग्राफर योगेश पारस ने उसका इलाज किया। जिसके बाद वह महिला होटल के लिए रवाना हो गई।

होने वाला है कुछ बहुत बड़ा, टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, पोस्ट करने से जरूर पढ़ें नियम

Monkeys Attack Spanish Tourist At Taj Mahal

10 दिनों में किया चौथा हमला

जानकारी दे दें कि ताजमहल में पिछले 10 दिनों के अंदर बंदरों ने यह चौथी बार हमला किया है। तमिलनाडु के शाहीन रशीद को 11 सितंबर को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। जिसके अगले दिन एक स्वीडन महिला पर्यटक बंदर ने हमला कर दिया था। उस महिला को भी बंदर ने काट लिया था। इसके अलावा दो विदेशी युवतियों पर 14 सितंबर को बंदरों ने हमला कर दिया था। ताजमहल में बंदरों का उतपात थमने का नाम नहीं ले रहा है।

खाने की तलाश में ताजमहल में आते बंदर

बता दें कि बंदरों का झुंड दशहरा घाट मंदिर की तरफ से खाने की तलाश में ताजमहल में आ जाते हैं। जहां पर्यटकों पर ये बंदर हमला कर देते हैं। बंदरों के उत्पात से स्थानीय लोग भी काफी परेशान हैं। नगर निगम को पत्र भेजने के बाद भी बंदरों की धरपकड़ नहीं हो पाई है। बंदरों को भगाने के लिए एएसआई के अधिकारियों ने 4 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

Also Read: Weather Report: इन 10 राज्यों में बारिश की संभावना, वक्त से पहले ठंड शुरू होने की आशंका

Tags:

agraHindi NewsIndia newstaj mahalUttar Pradesh News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue