Hindi News / Indianews / Team India After The Third Goal Ahead 2 0 In The Match

IND vs ESP Hockey Live: तीसरे गोल से चुकी टीम इंडिया, मैच में 2-0 से आगे

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को गोल करने का सुनहरा मौका मिला। 32वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों की गलती की वजह से टीम इंडिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर सबको गोल की उम्मीद थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह स्ट्रोक लेने आए, लेकिन वह स्पेन के गोलकीपर को नहीं भेद सके। गेंद गोललाइन को […]

BY: Priyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को गोल करने का सुनहरा मौका मिला। 32वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ियों की गलती की वजह से टीम इंडिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर सबको गोल की उम्मीद थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह स्ट्रोक लेने आए, लेकिन वह स्पेन के गोलकीपर को नहीं भेद सके। गेंद गोललाइन को पार नहीं कर सकी और टीम इंडिया को खाते में तीसरा गोल नहीं जुड़ा।

बता दें भारत ने अपना पहला गोल 11 वे मिनट में किया। दतरअसल भारत को 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम इंडिया गोल नहीं कर पाई। इसके बाद अगले ही मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर दिया। भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया। उनका यह गोल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल है। ऐसे में टीम इंडिया मैच में अब 2-0 से आगे हो गई है।

कल वक्फ को लेकर होने वाला है कुछ बड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने आज नहीं पास किया अंतरिम आदेश, हिंसा को लेकर कही ये बात

IND vs ESP

दोनों टीमें

भारत: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

स्पेन: एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue