Hindi News / Indianews / Telangana Election Result 2023 Congresss Victory In Telangana Is Almost Certain These Names Are Being Discussed For The Post Of Chief Minister

Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस की जीत लगभग तय, मुख्यमंत्री पद पर इन नामों की चर्चा

India News (इंडिया न्यूज़),Telangana Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान सभी पार्टिओं ने पूरी ताकत लगाई है। आखिरी कुछ दिनों में बीजेपी ने ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं की है। हालांकि इसका कोई फायदा नजर नही आ रहा है। वोटों की गिनती अब भी जारी है। जिसमें कांग्रेस अपनी सरकार बनाती नजर आ रही […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Telangana Election Result 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान सभी पार्टिओं ने पूरी ताकत लगाई है। आखिरी कुछ दिनों में बीजेपी ने ताबड़तोड़ रैलियां और सभाएं की है। हालांकि इसका कोई फायदा नजर नही आ रहा है। वोटों की गिनती अब भी जारी है। जिसमें कांग्रेस अपनी सरकार बनाती नजर आ रही है। रुझान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है। कांग्रेस की जीत के साथ सीएम पद के संभावित चहरों पर चर्चा तेज हो गई है। यहां कांग्रेस की ओर से कई संभावित चेहरे बताए जा रहे हैं।

ए. रेवंत रेड्डी का नाम सबसे उपर

संभावित चेहरों में सबसे पहला नाम तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी का नाम सामने आ रहा है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करते समय ही ए. रेवंत ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने सबसे पहले एबीवीपी जॉइन किया। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी की सदस्यता ली थी। साल 2009 में टीडीपी से टिकट मिला।

मद्रास HC ने कुणाल कामरा को दी बड़ी राहत,  Joke मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन को दी गई अग्रिम जमानत

इस दौरान उन्होंने कोडांगल विधानसभा सीट चुनवा लड़ा। 2014 में उन्हेंं टीडीपी का नेता चुना गया। हालांकि इसके कुछ सालों बाद साल 2017 में उन्होंने टीडीपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस की ओर से उन्हें 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी ने रेवंत रेड्डी पर हमेशा अपना भरोसा जताया है।

कांग्रेस की ओर से दूसरा नाम

दूसरा नाम एन उत्तम कुमार रेड्डी का सामने आ रहा है। 1999 से चुनावी सफर शुरु करने के बाद उन्होंने मुड़कर कभी दोबारा नहीं देखा। इन्होंने कांग्रेस के लिए कई बड़े काम किए हैं। सबसे पहले उन्हें 1999 में कांग्रेस द्वारा कोडाद निर्वाचन क्षेत्र से उतारा गया। जिसमें उन्हें 7309 मतों से हार मिली थी। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए एक जीत पक्की कर दी। साल 2014 में उन्हें नल्लारी किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया था।

इन नामों पर भी चर्चा

कांग्रेस की ओर से इन दो नामों के अलावा के. जना रेड्डी, टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और दामोदर राजनरसिम्हा के नाम भी सामने आ रहे हैं। इन संभावित चेहरों में से किस नाम पर मोहर लगेगी ये आने Telangana Election Result 2023 बताएगा।

Also Read:

Tags:

CongressElections 2023Telangana Election 2023कांग्रेसचुनाव 2023तेलंगाना चुनाव 2023रेवंत रेड्डी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue