India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में आज से मौसम साफ रहने वाला है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन धूप खिली रहेगी। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को ठंड का अहसास होगा। हालांकि दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। पूरे दिल्ली एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में आज मामूली सुधार देखने को मिलेगा।
ठंड की बात करें तो अब ठंड दूर होती दिख रही है, क्योंकि आज से तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूरे दिल्ली एनसीआर में आज सिर्फ दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जिसके चलते आज दिल्ली में तेज धूप खिली रहेगी। सुबह से ही मौसम साफ रहेगा। 11 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन धूप खिली रहेगी।
Aaj ka Mausam: दिल्ली में मौसम का पलटफेर
कितना सही होता है एग्जिट पोल? जानें कहां से मिलता है डेटा
फिलहाल दिल्ली मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश या कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन पूरे दिल्ली एनसीआर में शाम और रात की ठंड अभी भी बरकरार रहेगी और लोगों को शाम और रात में ठंड का एहसास होता रहेगा। भारतीय मौसम विभाग लगातार इस बात पर नजर रख रहा है कि 28 फरवरी तक कितने पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। हालांकि आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का एहसास होने लगेगा। आज से पूरे दिल्ली एनसीआर में हवाओं की गति भी बढ़ सकती है।
आजीवन सजा काट रहे शख्स को उसी जेल के अधिकारियों ने करवाया रिहा, कारनामा देख दंग रह गए लोग
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.