India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: तेज हवाओं के कारण बुधवार को तापमान पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम रहा। मंगलवार की तुलना में तापमान करीब तीन डिग्री कम रहा। ये हवाएं दो दिन तक तापमान को बढ़ने से रोकेंगी। 16 फरवरी को तापमान 30 डिग्री के स्तर को छू सकता है। बुधवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं। हालांकि, धूप में भी गर्मी थी। हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 28 से 95 फीसदी तक रहा। रिज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और पीतमपुरा का 27.4 डिग्री रहा।
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति करीब 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। 14 फरवरी को सुबह कोहरा रहेगा। बीच-बीच में तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति करीब 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री रहेगा। 15 फरवरी से हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी।
Aaj ka Mausam: सर्द हवाओं की दस्तक से तापमान में ब्रेक
आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान एक बार फिर बढ़ने लगेगा। 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रह सकता है। 16 से 18 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री रह सकता है। फरवरी में पारा 30 डिग्री पर पहुंच गया है
स्काईमेट के अनुसार फरवरी की शुरुआत से ही तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है। फरवरी के शुरुआती दिनों में ही पारा 30 पर पहुंच गया है। आमतौर पर फरवरी के आखिरी दिनों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी का मुख्य कारण जनवरी से बारिश न होना, कमजोर हवाएं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है।
अब अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। बल्कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 2°-3° डिग्री की कमी आ सकती है। 16-17 फरवरी के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 19 से 21 फरवरी के बीच बारिश की भी संभावना है, जिसमें 20 और 21 फरवरी को बारिश के ज्यादा आसार हैं, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की यह स्थिति और साफ होगी।
खुल गया महाकुंभ भगदड़ का राज? UP पुलिस प्रमुख ने किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गए लोग