Hindi News / Indianews / Temprature Increased In Delhi Record Heat In Rajasthan Know The Weather Update

फरवरी में ही जलने लगा NCR! दिल्ली में तपिश बढ़ी, राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, जानें वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam:दिल्ली एनसीआर में फरवरी के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में फरवरी के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। ज्यादा देर तक धूप में खड़े रहने से पसीने छूट रहे हैं। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। सोमवार 10 जनवरी 2025 से मंगलवार 11 जनवरी 2025 तक भीषण गर्मी रहेगी। 12-14 फरवरी 2025 तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में होगी बारिश

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने करवट बदली हुई है। मैदानी इलाकों में धूप खिली हुई है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

राणा सांगा पर बयान से भयंकर बवाल, बुलडोजर लेकर सपा सांसद के घर पहुंचे करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता, पुलिस की फूल गई सांसें

UP Weather

हिमाचल में गिरेगा पारा

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू के कई इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, तापमान गिरने से कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी 2025 से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार 10 फरवरी 2025 से मंगलवार 11 फरवरी 2025 तक पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। नागौर, बीकानेर, उदयपुर, बाड़मेर, अलवर और फतेहपुर में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बाड़मेर में अब तक सबसे ज्यादा गर्मी 32 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देखी गई है। सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दौसा में दर्ज किया गया है।

Tags:

aaj ka mausamWeather Update
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue