Live
Search
Home > देश > ‘पापा मैं था…’, एक्सीडेंट के बाद पिता को लगाया कॉल; गोवा में किराए की थार और i20 कार में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

‘पापा मैं था…’, एक्सीडेंट के बाद पिता को लगाया कॉल; गोवा में किराए की थार और i20 कार में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Goa News: गोवा के अंजुना इलाके में किराए पर ली गई लाल रंग की थार ने आई 20 कार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में भोपाल के एक पर्यटक की मौत हो गई.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 25, 2026 18:16:44 IST

Mobile Ads 1x1

Thar and I20 Car Accident: उत्तरी गोवा में एक किराए की थार एसयूवी ने एक आई20 कार को टक्कर मार दी, जिससे मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी की मौत हो गई. साथ ही एक महिला भी घायल हो गई. दुर्घटना में शामिल थार एसयूवी में कथित तौर पर कुछ युवा पर्यटक सवार थे, जो दुर्घटना के बाद सामने आए वीडियो में घबराए हुए दिखाई दिए. देखें वायरल वीडियो.

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक फोन पर अपने पिता से बात कर रहा है. वह कहता है, ‘पापा चौराहा था, मैं एक तरफ से आ रहा था…और हमारी गाड़ी टकरा गई.’ वीडियो में यह भी दिखाया गया कि वह थार को आगे बढ़ाने के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठ गया, लेकिन एक राहगीर ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. वहीं एक सफेद रंग की आई20 हैचबैक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दी, जिसके सामने थार एसयूवी का अगला हिस्सा उसकी ओर झुका हुआ था. थार की पिछली सीट पर बैठे कुछ लड़कियां बैठी दिख रही हैं. 

क्या है पूरी घटना?

आरोप है कि थार एसयूवी तेज गति से चल रही थी जब उसने शर्मा की आई20 को टक्कर मार दी, जिसमें एक अन्य महिला और एक पांच वर्षीय बच्चा भी सवार थे, जो दोनों दुर्घटना में बच गए. हालांकि, एक व्यक्ति की इसमें मौत भी हो गई है. दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान भगत शर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भोपाल के निवासी थे और गोवा में छुट्टियां मना रहे थे. 

थार कौन चला रहा था?

दुर्घटना से पहले थार कार कौन चला रहा था, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक महिला इसे तेज गति से चला रही थी. हालांकि, स्थानीय निवासी मायरोन फर्नांडेस ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद, महिला ने कथित तौर पर जवाबदेही से बचने के प्रयास में यात्री सीट पर बैठकर अपनी स्थिति बदली. उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना के बाद एक युवक जाकर ड्राइवर की सीट पर बैठ गया.’

MORE NEWS

Home > देश > ‘पापा मैं था…’, एक्सीडेंट के बाद पिता को लगाया कॉल; गोवा में किराए की थार और i20 कार में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 25, 2026 18:16:44 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS