होम / Weather Alert Today: मौसम ने ली अंगड़ाई, निकाल लें रजाई, इन राज्यों में ठंड कंपाने को तैयार

Weather Alert Today: मौसम ने ली अंगड़ाई, निकाल लें रजाई, इन राज्यों में ठंड कंपाने को तैयार

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 7, 2023, 9:53 am IST

India News (इंडिया न्यूज), IMD All India Weather Forecast of 7 October 2023: इन दिनों देश में मौसम ने अपने अजीबो गरीब रूप से सबके नाक में दम कर रखा है। सिक्किम में जहां आसमान से आफत बरस रही है। तो दिल्ली जैसे जगहों पर दिनभर धूप और रात में मौसम ठंडा हो रहा है। जहां बिहार में बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का हाल बता दिया है। जिसके अनुसार देश के कई राज्यों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं धीरे धीरे कुछ राज्यों में हो रही बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात में गीरते ओस और कम होता तापमान आपको ठंड का एहसास करवा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो नवरात्र शुरू होने तक रात में ठंड आपको कंपा जाएगी।

यहां साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज इन जगहों पर मौसम साफ रहेगा;

  • पटना,
  • लखनऊ,
  • जयपुर,
  • भोपाल
  • दिल्ली-एनसीआर

यहां रात का न्यूनतम तापमान (Weather 7 October 2023) 21 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। चेन्नई में भी आसमान खिला- खिला नजर आएगा। यहां न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम डिग्री 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। बात करें मुंबई की तो यहां आज बारिश से राहत है।  मौसम विभाग की मानें तो आज वहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 आज इन राज्यों में बारिश के आसार

पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।  आज असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन सकती है। इसके साथ ही  जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में भी यही हाल रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।  सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बरसात अपना विकराल रूप दिखा सकती है।

यह भी पढ़ें:- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: मेरी मां ने मुझे सिखाया हिंदू धर्म क्या है, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब, जानें अपना राशिफल-Indianews
West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
Blood Cancer: बच्चों में कैसे पनपता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें ल्यूकेमिया के लक्षण और उपाय-Indianews
गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के बीच PM Modi जामनगर राजघराने से की मुलाकात, रूपाला ने की थी विवादित टिप्पणी- Indianews
ADVERTISEMENT