होम / Rahul and Smriti: 2024 में फिर होगा राहुल गांधी और स्मृति ईरानी में मुकाबला, कांग्रेस के लिए कितना अहम है अमेठी ?

Rahul and Smriti: 2024 में फिर होगा राहुल गांधी और स्मृति ईरानी में मुकाबला, कांग्रेस के लिए कितना अहम है अमेठी ?

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 19, 2023, 10:45 am IST

India news(इंडिया न्यूज़), Rahul and Smriti: उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा संसदीय सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है। आजादी के बाद से सबसे ज्यादा गांधी परिवार का कब्जा इस सीट रहा है। राहुल गांधी 2019 तक यहां से सांसद थे। भाजपा ने राहुल गांधी के सामने स्मुति ईरानी को मैदान में उतारा। ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर जीत का परचम लहराई। अब एक बार फिर अटकले लगाए जा रहे कि, राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते है। दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश के अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेगे। गांधी परिवार का सबसे भरोषामंद सीट अमेठी है। जहां से राहुल गांधी फिर एक बार चुनाव में उतर सकते है। राहुल 2004 में इस सीट से पहली बार सांसद बने थे।  2009 और 2014 तक अमेठी की जनता ने राहुल पर भरोषा जताया।

 पहली बार अमेठी से सांसद बने थे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने थे। आम चुनाव 2009 में भी जीत दर्ज किया। 2014 के आम चुनाव में भी अमेठी की जनता ने राहुल पर भरोषा जताया। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा कर जीत दर्ज किया।

कांग्रेस के लिए क्यो अहम है अमेठी

अमेठी लोकसभा क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस पार्टी की परंम्परागत सीट रही है। यह सीट का निर्माण पहली बार 1967 में किया गया। जहां के पहले सांसद विध्याधर वाजपेयी ने कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में दर्ज किया। 1980 में इस सीट पर गांधी  परिवार का कब्जा तब हुआ जब संजय गांधी यहां से चुनाव लड़े और जीत दर्ज किए। संजय गांधी के मौत के बाद 1981 में उपचुनाव हुआ जिसमें  राजीव गांधी ने जीत दर्ज किया। उन्होंने 1980 से लेकर 1991 तक चार बार, 1981  1984, 1989 और 1991 में जीत दर्ज किया। राजीव गांधी के मौत के बाद इस सीट से कांग्रेस ने सतीश शर्मा को मैदान में उतारा वे भी दो बार जीत दर्ज किय। 1999 में इस सीट से सोनिया गांधी सांसद चुनी गयी। इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी ने लागातार तीन बार जीत दर्ज किया। अब यह सीट 2024 में कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
Swati Maliwal: क्या आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले को दबाने की कोशिश की?, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT