Hindi News / Indianews / This Time In The Jharkhand Assembly Elections Jmm Congress Rjd And Cpi Ml Will Contest In The India Alliance Formula For Seat Sharing Between Them Has Almost Been Finalised

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय, जानिए कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

Jharkhand Election: इंडिया गठबंधन में JMM, कांग्रेस, आरजेडी अब तक मिल कर चुनाव लड़ती आई है, लेकिन इस बार भाकपा (माले) भी इंडिया गठबंधन के सहयोगों दलों में शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगभग फार्मूला को तैयार कर लिया गया है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), कनिका कटियार की रिपोर्ट, Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियो में सभी पार्टी ने चुनावी तैयारी की शुरुआत कर दी है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे। एक तरफ बीजेपी तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन चुनावी मैदान में है। इंडिया गठबंधन में JMM, कांग्रेस, आरजेडी अब तक मिल कर चुनाव लड़ती आई है, लेकिन इस बार भाकपा (माले) भी इंडिया गठबंधन के सहयोगों दलों में शामिल हैं। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगभग फार्मूला को तैयार कर लिया गया है।

झारखंड में कांग्रेस और JMM के बीच सीट शेयरिंग लगभग तय

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीट है। पिछली बार गठबंधन के तहत कांग्रेस, JMM और आरजेडी ने मिल कर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार सीटों में बड़ा फेरबदल हुआ है।सूत्रों के मुताबिक आगामी चुनाव में कांग्रेस 29, जेएमएम 43 , राजद 5 और भाकपा (माले) 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सीट शेयरिंग के तहत JMM अपनी तीन सीटिंग सीटों को भाकपा (माले) को दे सकता है। 

अपने ही सीनियर को पछाड़ योगी आदित्यनाथ ने टॉप 10 पावरफुल नेताओं में हुए शामिल, UP के सीएम का जलवा देख दंग रह गए लोग

Jharkhand Election ( इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला हुआ तय)

इत्ता सा रह गया कनाडा पीएम का मुंह, जिसे बचा रहे थे उसी आतंकी ने खोली पोल, दुनिया भर में हुई थू-थू

पिछले विधानसभा चुनाव में इतने सीटों पर कांग्रेस ने लड़ा था चुनाव

पिछली बार के विधानसभा चुनाव में जेएमएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। तो वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन इस बार 29 सीटों पर लड़ने को तैयार हो सकती है। अगर हम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बात करें तो इस पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार सीट उसे गठबंधन में 5 सीटें मिलने की संभावना है।सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। लेकिन अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन की ओर से औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

Baba Siddique ने मरने से पहले कहे थे ये आखिरी शब्द, गोली चलाने से पहले शूटर ने पिया था फ्री का शरबत

Tags:

CongressCPIelection newsINDIA AllianceIndia newsindianewsJMMrjdइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue