Hindi News / Indianews / This Time The Southwest Monsoon Will Knock Ahead Of Time

Monsoon 2022 Update: इस बार समय से पहले दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: Monsoon 2022 Update:भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून (south west monsoon) समय से पहले दस्तक देगा। विभाग का कहना है कि मानसून सामान्य तौर पर 19-20 मई तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में पहुंचता है, पर इस बार इसके 15 मई के आसपास […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Monsoon 2022 Update:भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून (south west monsoon) समय से पहले दस्तक देगा। विभाग का कहना है कि मानसून सामान्य तौर पर 19-20 मई तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में पहुंचता है, पर इस बार इसके 15 मई के आसपास अंडमान व पास की दक्षिणपूर्वी खाड़ी में पहुंचने का अनुमान है। इसी तरह चार दिन पहले 15 से 16 मई तकमानूसन के केरल में पहुंचने के आसार हैं। एक अन्य रिपोर्ट में मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है। केरल में सामान्य तौर पर मानसून आने का समय एक जून है।

देश के ज्यादातर भागों में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

This Time The Southwest Monsoon Will Knock Ahead Of Time

इस बार समय से पहले दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

इस मुस्लिम देश के रास्ते पूरा करना चाहता था अपना मकसद, एयरपोर्ट पर ही हो गया बड़ा कांड, पूरा मामला जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूवार्नुमानों के मुताबिक केरल के बाद मानसून के उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जिससे पिछले कुछ दिन से प्रचंड गर्मी झेल रहे देश के ज्यादातर भागों में लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिन अंडमान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15-16 मई को दक्षिण अंडमान सागर मे 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवाती तूफान असानी की वजह से दो दिन से केरल में भारी बारिश भी हो रही है।

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून के अगले सप्ताह आने के आसार

इस बार समय से पहले दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह के शुरू से ही प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। इसका कारण पश्चिम बंगाल में बना साइक्लोन है। 16 मई से राज्य में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर आदि संभागों इस बार ज्यादा मानसूनी बारिश होने के आसार हैं।

एमपी में मानसून आने का समय पहले 10 जून था, पर कुछ साल से इसमें देरी हो रही है जिस कारण अब राज्य में इसका समय 15 से 16 जून तय किया गया है। मध्यप्रदेश में 15 से 16 जून व भोपाल में मानसून 20 जून के आसपास आ सकता है। जून में तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा।

जानिए सबसे पहले कहां आता है मानसून, इस बार भी सामान्य रहेगा

बता दें कि सबसे पहले मानसून केरल से शुरू होता है और फिर यह देश के सभी हिस्सों में धीरे-धीरे फैल जाता है। देश में दक्षिण पश्चिम मानसून से ही कुल बारिश की 70 फीसदी बारिश होती है।

रबी की फसलों का आधा इसी मानसून पर निर्भर होता है। भारत के 40 प्रतिशत किसान सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भर हैं। मसूर, चना, कपास, चावल, सरसों व गन्ने जैसी खरीफ की फसलों का उत्पादन करने वाले किसान इसी मानसून पर निर्भर रहते हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष भी देश में मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। तीन साल से सामान्य रह रहा है।

(Monsoon 2022 Update)

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : Weather North India दिल्ली व हरियाणा में फिर भीषण गर्मी, कल से आसपास के राज्यों में भी लू का अनुमान

ये भी पढ़ें : Weather Update 12 May 2022 : तूफान ‘असानी’ पड़ रहा कमजोर, दिल्ली में कल से हीटवेव का कहर जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

monsoon in indiamonsoon updateभारतीय मौसम विभाग

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

श्री श्री रविशंकर ने होली पर्व को लेकर कहा – ‘रंगों में छिपा जीवन का संदेश’…रंग केवल दृश्य सौंदर्य ही नहीं, बल्कि भावनाओं के भी प्रतीक, जाने क्या है रंगों का गहरा अर्थ
श्री श्री रविशंकर ने होली पर्व को लेकर कहा – ‘रंगों में छिपा जीवन का संदेश’…रंग केवल दृश्य सौंदर्य ही नहीं, बल्कि भावनाओं के भी प्रतीक, जाने क्या है रंगों का गहरा अर्थ
जब कलियुग में हुआ चीर हरण वाला कांड, इस पावरफुल महिला के खींचे गए बाल…नोंची गई साड़ी, देखकर कांप गई पूरी दुनि
जब कलियुग में हुआ चीर हरण वाला कांड, इस पावरफुल महिला के खींचे गए बाल…नोंची गई साड़ी, देखकर कांप गई पूरी दुनि
नगर परिषद की बैठक में हुआ ऐसा हंगामा, हाथापाई तक की आई नौबत, आक्रोशित हुए कांग्रेस के नेता
नगर परिषद की बैठक में हुआ ऐसा हंगामा, हाथापाई तक की आई नौबत, आक्रोशित हुए कांग्रेस के नेता
सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 दबोचे, जानिए अमेरिकी नागरिकों को ऐसे बना रहे थे शिकार
सोनीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 दबोचे, जानिए अमेरिकी नागरिकों को ऐसे बना रहे थे शिकार
होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर जरूर लगाएं ये चीज, रंग लगाने के बाद भी चमकता रहेगा चेहरा, त्वचा को नहीं होगा थोड़ा भी नुकसान
होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर जरूर लगाएं ये चीज, रंग लगाने के बाद भी चमकता रहेगा चेहरा, त्वचा को नहीं होगा थोड़ा भी नुकसान
Advertisement · Scroll to continue