Hindi News / Indianews / Today Is The 99th Day Of Rahul Gandhis Bharat Jodo Tour

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 99वां दिन

(इंडिया न्यूज़): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले कई दिनों से राजस्थान के अलग-अलग जिलों से निकल रही है। बुधवार को ये यात्रा दौसा पहुंच गई जहां पर राहुल गांधी ने एक बार फिर क्रस्स् और बीजेपी […]

BY: Rizwana • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(इंडिया न्यूज़): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत गोल्या से की। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले कई दिनों से राजस्थान के अलग-अलग जिलों से निकल रही है। बुधवार को ये यात्रा दौसा पहुंच गई जहां पर राहुल गांधी ने एक बार फिर क्रस्स् और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अब उनके निशाने पर बीजेपी तो रही ही, लेकिन साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा भी आ गए। एक नुकड़ सभा के दौरान डोटसरा ने राहुल की तुलना महात्मा गांधी से कर दी थी, इसी बात से कांग्रेस नेता नाराज हो गए।

‘राजा का कर्तव्य लोगों की रक्षा करना, हिंदू कभी ऐसा कृत्य नहीं करेगा’ पहलगाम आतंकी हमले पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

bharat jodo yatra

गोविंदसिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह से अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने संघर्ष किया था, अब राहुल गांधी भी उसी तर्ज पर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ रास नहीं आई। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में दो टूक कह दिया कि कोई भी उनकी तुलना महात्मा गांधी से नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी एक महान शख्सियत थे, उन्होंने तो अपनी पूरी जिंदगी देश को आजाद करवाने के लिए निकाल दी, उन्होने 10-12 साल जेल में भी काटे। ऐसे में उनसे मेरी तुलना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। अब राहुल गांधी सिर्फ यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने अपने बयान में आगे ये भी कह दिया कि कांग्रेस नेताओं को हर मीटिंग में इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए कि राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने क्या काम किया, जो किया अच्छा किया। लेकिन हमे जनता को ये बताना चाहिए हम उनके लिए क्या करने वाले हैं।

अब कांग्रेस नेताओं को नसीहत देने के बाद राहुल गांधी ने संघ पर जोरदार निशाना साधा। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि क्रस्स् में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ तो हमेशा से ही महिलाओं को दबाने का काम करता आया है। इसी वजह से उस संगठन एक भी महिला सदस्य नहीं है। बीजेपी पर भी सवाल दागते हुए राहुल ने कहा कि ये लोग जय श्री राम बोलते हैं, जय सिया राम नहीं। ये लोग मां सीता का अपमान क्यों करते हैं?

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue