Top 8 Free Government Apps: आज की तेज रफ़्तार दुनिया में टेक्नोलॉजी का दिनोंदिन क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. कोई भी घंटों लाइन में इंतज़ार करने या कागज़ों के ढेर से निपटने में समय बर्बाद नहीं करना चाहता. अच्छी बात यह है कि भारत सरकार ने नागरिकों की सेवाओं को आसान बनाने के लिए कई डिजिटल टूल लॉन्च किए हैं.
सबसे अच्छी बात यह है कि ये टूल्स बिल्कुल मुफ़्त हैं. इन्हें आपके लिए बस अपने स्मार्ट फोन में इंस्टॉल करना है और जब जरूरत हो तो इनका यूज आसानी से करना है. फिर चाहे आपको आधार कार्ड में चेज करना हो या फिर इनकम टैक्स की जानकारी लेनी है. तो चलिए जानते हैं इन टूल्स के बारे में.
UMANG एप
UMANG सभी भारतीय नागरिकों को केंद्र से लेकर स्थानीय सरकारी निकायों तक पैन-इंडिया ई-गवर्नेंस सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. PF क्लेम फाइल करने से लेकर यूटिलिटी बिल चेक करने तक यह 1,500 से ज़्यादा सरकारी सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है. इसका (Unified Mobile Application for New-age Governance) यूज कई लोगों के द्वारा किया जाता है. यदि किसी का मोबाइल चोरी हो जाए या फिर पीएफ चेक करना हो तो उमंग एप्लीकेशन एक शानदार विकल्प है.
DigiLocker से आसान होगा काम
DigiLocker भारत में सरकार समर्थित एप्लीकेशन है. यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक प्रमुख पहल है. DigiLocker का लक्ष्य नागरिकों को उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्टोर करने और एक्सेस करने के लिए एक सुरक्षित, डिजिटल स्थान प्रदान करना है. इससे प्रभावी रूप से पेपरलेस गवर्नेंस को बढ़ावा मिले. अपने सरकार द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ जैसे आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस को सुरक्षित रूप से स्टोर करें और बिना फिजिकल कॉपी साथ रखे उन्हें कभी भी एक्सेस कर सकते हैं.
Aadhaar ऐप
आधार ऐप को mAadhaar के नाम से भी पहचाना जाता है. यह एक ऐसा मोबाइल एप है, जो यूजर्स को आधार डिटेल को डिजिटल रूप में रखने की फैसिलिटी प्रदान करता है. इसमें यूजर्स के लिए क्यूआर कोड की सुविधा मिलती है. यह ऐप यूजर्स के विवरण अपडेट करने, आधार को लॉक या अनलॉक करने में मदद करता है. इससे यूजर्स कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में भी सहायक है.
Digi Yatra
यह डिजीयात्रा एक बढ़िया विकल्प है. एयरपोर्ट पर तेज़ी से चेक-इन के लिए फेशियल रिकग्निशन के लिए इस एप का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह अभी कई बड़े शहरों में चालू है. यात्री डिजीयात्रा आईडी बनाकर प्रवेश, सुरक्षा और बोर्डिंग प्रक्रिया को बिना किसी डॉक्यूमेंट्स को दिखाए पूरा कर सकते हैं. इससे आप लाइन में लगने से बच सकते हैं. यह सुरक्षा और टाइम के लिहाज से शानदार विकल्प है.
भीम यूपीआई
BHIM यूपीआई से यूजर्स बहुत आसानी से पेपरलेस ट्रांजेक्शन कर सकता है. इससे फास्ट, सेफ तरीके से रुपए का आदान-प्रदान किया जा सकता है. सरकारी होने से इसकी सुरक्षा भी तगड़ी है, इसलिए किसी तरह का कोई डर भी नहीं है. यह भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी चलता है.
डिजिटल लॉकर
डिजि लॉकर भारत सरकार के जरिए उपलब्ध कराया गया एक सेफ डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसके जरिए अहम डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन सेव करके कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर हम कहीं शहर से बाहर हैं और उस वक्त हमें अपने सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है, तो ऐसे में हम अपने सर्टिफिकेट को एक आधिकारिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं. यह आपके मोबाइल में एक एप्लीकेशन के जरिए काम को आसान बनाता है. डिजिलॉकर से नागरिकों का टाइम बचाता है, दस्तावेजों को गुमने से बचाता है.
जन औषधि सुगम
जन औषधि सुगम मोबाइल एप के जरिए आप दवाओं की जानकारी आसानी से पा सकते हैं. यह एप प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत सस्ती जेनेरिक मेडिसिन को खोजने में व्यक्तियों की सहायता करता है. इससे आप आसानी से दवाओं की कीमतों की तुलना कर सकते हैं और नजदीक जन औषधि सेंटर्स का पता लगा सकते हैं. बता दें कि जेनेरिक दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध हो जाती है. य स्वास्थ्य देखभाल खर्चों को कम करता है और पूरे भारत में पारदर्शी, नागरिक-हितैषी स्वास्थ्य सेवाओं का समर्थन करता है. आप अपने स्मार्ट फोन से ही इस एप का यूज करके योजना का लाभ ले सकते हैं.
mParivahan: एम परिवहन
यह एप ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से जुड़ी जानकारी के लिए बेहद खास है. यह एक ऐसा ऐप है जिससे आप ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वगैरह की कॉपी बना सकते हैं. अगर आप कभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं, तो यह आपके काम आ सकता है.
राजमार्ग यात्रा
यह एप्लीकेशन एनएचएआई द्वारा बनाया गया है. इस राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra App) से अब हाईवे पर सफर करना आसान होगा. गूगल मैप की तरह यह एप भी काम करता है. इसके माध्यम से आप एक क्लिक के जरिए हाईवे के बारे में हर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं. साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.