होम / देश / हरियाणा में मिट्टी का तोंदा गिरने से कुएं में दबे दो किसान, बचाव कार्य में जुटी सेना

हरियाणा में मिट्टी का तोंदा गिरने से कुएं में दबे दो किसान, बचाव कार्य में जुटी सेना

इंडिया न्यूज, हरियाणा। Two farmers buried in a well in Haryana : हरियाणा के जिला हिसार से करीब 33 किलोमीटर दूर भिवानी बार्डर पर स्थित गांव स्याहड़वा (Village Sayhadwa) जिला हिसार (District Hisar) का आखिरी गांव है। जहां रविवार की सुबह 7 बजे गांव स्याहड़वा के जयपाल (Jaipal) और जगदीश (Jagdish) उर्फ फौजी खेत में बने […]

BY: India News Desk • LAST UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

हरियाणा में मिट्टी का तोंदा गिरने से कुएं में दबे दो किसान, बचाव कार्य में जुटी सेना

इंडिया न्यूज, हरियाणा। Two farmers buried in a well in Haryana : हरियाणा के जिला हिसार से करीब 33 किलोमीटर दूर भिवानी बार्डर पर स्थित गांव स्याहड़वा (Village Sayhadwa) जिला हिसार (District Hisar) का आखिरी गांव है। जहां रविवार की सुबह 7 बजे गांव स्याहड़वा के जयपाल (Jaipal) और जगदीश (Jagdish) उर्फ फौजी खेत में बने एक गहरे कुएं में किसी काम से उतरे थे।

वहीं दो-तीन व्यक्ति उपर भी खड़े थे। 40 फीट की गहराई में काम करते समय अचानक कुएं की मिट्टी निचे बैठ गई दोनों ही नीचे दब गए।

सेना और एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Two farmers buried in a well in Haryana

सूचना मिलते ही दोनों को निकालने के लिए सेना और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी और पोकलेन मशीन से कुआं के चारों तरफ खुदाई की जा रही है।

40 फीट की गहराई में कर रहे थे काम

Two farmers buried in a well in Haryana

कहा जा रहा है कि 40 फीट खुदाई करने के बाद मिट्टी के नीचे दबे किसानों को निकालने के लिए टीम के जवानों को उतारा जाएगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। मिट्टी के निचे दबे दोनों किसानों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे दोनों के सकुशल बाहर आने के इंतजार में बैठे हैं।

कुएं के उपर बैठे लोगों ने सूचना प्रशासन को दी। ग्रामीण भी अपने स्तर पर कुएं से मिट्टी निकालने में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक अभियान चल रहा था। प्रशासन की ओर से आर्मी-एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : बोरवेल में गिरे मासूम की नहीं बची जान, बाहर निकालने में लग गए 8 घंटे, जानें कैसे गिरा था ऋतिक?

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सुरंग हादसे के बाद फंसे सभी 10 मजदूरों के शव बरामद

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT