इंडिया न्यूज, कीव:
Ukraine President Criticise NATO यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने देश पर जारी रूसी सैन्य कार्रवाई को लेकर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की कड़ी आलोचना की है और इस संगठन को रूस के हमलों से यूक्रेन में भविष्य में होने वाली मौतों के जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल जेलेंस्की इसलिए NATO पर भड़के हैं क्योंकि इस संगठन ने यूक्रेन में नो-फ्लाई जोन लागू करने मना कर दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है नाटो के इस निर्णय से उनके देश के शहरों व गांवों पर और बमबारी के लिए रूस को ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इसलिए नाटो का इस फैसले का जेलेंस्की ने कड़ा विरोध किया है।
वलोडिमिर जेलेंस्की ने कल रात अपने एक भावनात्मक संबोधन में कहा, अब से आगे रूस के हमलों में यूक्रेन में सभी लोगों की मौतों की वजह आप (नाटो) होंगे। उन्होंने नाटो की कमजोरी उसकी एकता की कमी के कारण हमारे देश में जानमाल का और नुकसान होगा। युक्रेन की द कीव इंडिपेंडें न्यूज सोर्स ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि यूक्रेन की राजधानी कीव क्षेत्र में एक ग्रामीण रिहायशी इलाके पर रूसी हवाई हमले में कल दो बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
रूसी हमलों का आज युक्रेन पर दसवां दिन है और देश में इसके कारण हालात बदतर हो चुके हैं। रूस की सेना अमानवीय तरीके से यूक्रेन पर मिसाइल से लेकर गोलीबारी कर रही है। जबरन यूक्रेन की सड़कों को अवरुद्ध किया जा रहा है। सैन्य ठिकानों व अन्य तेज के डिपो और परमाणु संयंत्रों पर हमले किए जा रहे हैं।
अस्पतालों पर तक रूस की सेनाएं मिसाइलें दाग रही है। 24 फरवरी से शुरू किए गए आक्रमण के बाद अब तक पर रूस यूक्रेन पर 500 से अधिक मिसाइलें दाग चुका है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने यह जानकारी दी है। उसके एक अधिकारी ने कहा, रूस हर रोज युक्रेन पर लगभग दो दर्जन की एव्रेज से कई तरह मिसाइलें दाग रहा है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार रूस बमबारी कर रहा है। रूस की तरफ से कहा गया है कि अगर उसकी सेना पर हथियार उठाने वाले अरेस्ट होते हैं तो उन्हें युद्धबंदियों वाले राइट नहीं मिलेंगे, बल्कि उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। अंतरराष्टÑीय समाचार एजेंसी रायटर्स ने यह जानकारी दी है। रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कल अपना कब्जा कर लिया था। इसी के साथ मास्को ने विदेशी मीडिया वेबसाइट्स व फेसबुक को ब्लॉक कर दिया है। उसका कहना है कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच ये मीडिया हाउस फर्जी खबरें चला रहे हैं।
Ukraine President Criticise NATO
Also Read : Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.