होम / Ulgulan Nyay Mahrally: इंडिया ब्लॉक की रैली में मंच पर क्यों रखी गई ये खाली कुर्सियां?- Indianews

Ulgulan Nyay Mahrally: इंडिया ब्लॉक की रैली में मंच पर क्यों रखी गई ये खाली कुर्सियां?- Indianews

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : April 21, 2024, 6:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ulgulan Nyay Mahrally: इंडिया ब्लॉक ने रविवार को रांची में एक मेगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान मंच पर रखी दो खाली कुर्सियों ने सबका ध्यान खिंचा। दरअसल यह दो कुर्सियां जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए रखी गई थी। ‘उलगुलान न्याय महारैली’ मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित की गई थी। प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली में कुल 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। बता दें, ‘उलुगुलान’ शब्द, जिसका अर्थ क्रांति है, आदिवासियों के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बिरसा मुंडा की लड़ाई के दौरान गढ़ा गया था।

सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उसी केंद्रीय एजेंसी ने 21 मार्च को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया था।

PM Modi: कभी 400 सीटें जीतते थे पर आज…, राजस्थान में पीएम मोदी का सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह पर तंज- Indianews

केजरीवाल और सोरेन के लिए खाली कुर्सी

हालांकि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और आप सुप्रीमो के सम्मान में कुर्सियां खाली रखी गई थीं। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नियां कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल मंच पर बैठी थीं। दोनो महिलाएं अपने जीवनसाथियों की गिरफ्तारी के बाद अपनी बड़ी राजनीतिक भूमिका के लिए कमर कस ली है।

“जेल का ताला टूटेगा, हेमन्त सोरेन छूटेगा”

भीड़ ने “जेल का ताला टूटेगा, हेमन्त सोरेन छूटेगा” और “झारखंड झुकेगा नहीं” जैसे नारे लगाये। झारखंड की राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद चिलचिलाती गर्मी का सामना करते हुए कार्यकर्ता ‘उलगुलान न्याय महारैली’ के लिए एकत्र हुए।

कल्पना और सुनीता के अलावा, जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य ने रैली में शक्ति प्रदर्शन किया।

PM Modi ने भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का किया उद्घाटन, बोलें- आधुनिकता शरीर, आध्यात्मिकता आत्मा- Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT