Hindi News / Indianews / Unsc Russia And America Clashed In The Ministerial Meeting Accused Each Other Fiercely

UNSC: मंत्रिस्तरीय बैठक में भिड़े रूस और अमेरिका, जमकर लगाया एक-दूसरे पर आरोप

India News (इंडिया न्यूज़), UNSC: रूस-यूक्रेन का युद्ध अब एक वैश्विक मुद्दा बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंत्रिस्तीय बैठक में इस युद्ध का मुद्दा छाया रहा। वहीं रूसी के विदेश मंत्री ने भी संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद देते हुए कहा कि विश्व युद्ध अब टल गया। जिसके बाद अमेरिका ने रुस को […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), UNSC: रूस-यूक्रेन का युद्ध अब एक वैश्विक मुद्दा बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंत्रिस्तीय बैठक में इस युद्ध का मुद्दा छाया रहा। वहीं रूसी के विदेश मंत्री ने भी संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद देते हुए कहा कि विश्व युद्ध अब टल गया। जिसके बाद अमेरिका ने रुस को घेरते हुए कहा कि रूस-यूक्रेनी नागरिकों पर ड्रोन से हमला कर रहा है।

यूक्रेन हमले के लिए रुस ईरानी ड्रोन का कर रहा इस्तेमाल

बता दें कि, मंत्रिस्तरीय बैठक में अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इसी बात करते हुए कहा कि रूस लापरवाही बरत रहा है और रूस बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात कर रहा है। रूस लगातार परमाणु से हमले की तैयारी कर रहा है। रूस विनाशकारी परिणामों का खतरा उठा रहा हैं। इसके साथ ही ब्लिंकन ने कहा कि रूस यूक्रेन की मजबूरी का फायदा उठा रहा है। जो भूख को हथियार बना रहा है। यूक्रेन पर हमले के लिए रूस ईरानी ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहा है। रूस ने सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को दरकिनार कर ईरानी ड्रोन खरीद रहा है।

‘देश में कुछ लोग औरंगजेब को आदर्श मानने लगे हैं …’, विपक्ष पर जमकर भड़के राजनाथ सिंह, दे डाली बड़ी चेतावनी

लावरोव ने कहा, दुर्भाग्य से अमेरिका ने एकल नेतृत्व ही किया

इस बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद देते हुए कहा, परिषद के कारण परमाणु आपदा से भरा एक नया विश्व युद्ध अब टल गया है। शीत युद्ध की समाप्ति के कारण दुर्भाग्य से अमेरिका ने एकल नेतृत्व ही किया है। अमेरिका अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को नजरअंदाज कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि, यूएसएसआर के पतन के बाद अमेरिका का यूक्रेन में हस्तक्षेप काफी बढ़ गया है। वहीं 2013 में न्यूलैंड में पश्चिम की तरफ से कीव में यूक्रेनी राजनेताओं को तैयार करने पर पांच अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे।

ये भी पढ़े

Tags:

AmericaRussiaUkraineWorld Hindi NewsWorld News In Hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue