इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
UP Election Third Phase : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जैसा दिन चढ़ा वैसे-वैसे बूथ केंद्रो पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती चली गई। मतदान के कुछ ही देर बाद मैनपुरी में सपा-भाजपा समर्थक मामूली बात पर भिड़ गए, मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर मनमाना व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं, एटा में फर्जी मतदान पर प्रशासनिक अधिकारियों ने 10 युवकों को पकड़ हवालात में बंद कर दिया।
UP Election Third Phase
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस चरण में सपा मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गजों की परीक्षा है। आज का दिन मतदाताओं के अगले पांच साल का भविष्य भी सुनिश्चित करेगा। क्षेत्र के विकास के लिए यह अहम दिन है। इसलिए पूरी जिम्मेदारी और पूरे उत्साह से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
मैनपुरी के कुरावली में बाहरी व्यक्ति द्वारा गांव में बार-बार चक्कर लगाने को लेकर सदर विधायक तथा प्रधान पति के बीच विवाद हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली के गांव रसेमर में मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। उधर, करहल के नगला अतिराम में स्थित मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि कहा वोट डालने जाने पर मतदान कार्मिक पूछ रहे कहां वोट डालेंगे।
Also Read : UP Politics: शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे ओवैसी व राजभर, यूपी चुनाव के लिए छोटे दलों के गठबंधन की उम्मीद