इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Elections 2022 Fourth Phase उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी नौ जिलों की सीमाएं कल से ही सील कर दी थीं। पुलिस के अलावा सशस्त्र पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक सुरक्षा बलों की 860 कंपनियां तैनात की गई हैं।
UP Elections 2022 Fourth Phase
लखनऊ के अलावा उन्नाव, पीलीभीत, रायबरेजी, खीरी, सीतापुर, बांदा, हरदोई, और फतेहपुर सीट पर आज वोटिंग होगी। जो दिग्गज चुनाव मैदान में हैं उनमें बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष टंडन, मंत्री व बीजेपी भाजपा प्रत्याशी हरदोई सदर से बीजेपी के नितिन अग्रवाल, बीजेपी की जयदेवी, सपा के अभिषेक मिश्र, सपा के रविदास मेहरोत्रा, बृजेश पाठक, सपा के गोमती यादव, सीतापुर की सेवता से सपा के महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू आदि शामिल हैं।
624 प्रत्याशियों में 91 महिला उम्मीदवार
कुल 2.13 करोड़ मतदाता
966 तृतीय लिंग के मतदाता
1.14 करोड़ पुरुष, 99.3 लाख महिला वोटर।
कुल 24643 पोलिंग बूथ तथा 13817 मतदान केन्द्र
874 आदर्श मतदान केन्द्र
ईवीएम : 24643
142 पोलिंग बूथ ऐसे जहां सभी मतदान कर्मी महिलाएं
Also Read : UP Assembly Poll 2022 तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज, सुबह 7 से मतदान शुरू
Connect With Us : Twitter Facebook