<
Categories: देश

UP MLC Election Result: यूपी MLC चुनाव में BJP का जलवा, लखनऊ-मेरठ में खिला कमल; वाराणसी में सपा ने मारी बाजी

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बारी रिजल्ट की है. तो चलिए जानते हैं कि कौन कहां से जीत रहा है.

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश में 11 लेजिस्लेटिव काउंसिल सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है. लखनऊ टीचर्स सेक्शन से BJP के उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. यहां सपा के सुशील कुमार दूसरे नंबर पर रहे. वाराणसी में सपा कैंडिडेट जीते, और मेरठ में दोनों सीटों पर कमल खिला. बरेली भी बीजेपी के खाते में गया. आगरा, झांसी और गोरखपुर में वोटों की गिनती चल रही है.

वाराणसी शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • सपा के लाल बिहारी यादव (जीते)
  • भाजपा के प्रमोद मिश्र (हारे)

मेरठ शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • भाजपा के श्रीचंद्र शर्मा (जीते)
  • सपा के डॉक्‍टर नितिन कुमार तोमर (हारे)

मेरठ स्नातक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • बीजेपी के दिनेश गोयल (जीते)
  • सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी (हारे)

आगरा शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • सपा के आकाश अग्रवाल (आगे)
  • भाजपा के इंजीनियर हरि किशोर तिवारी (पीछे)

आगरा स्नातक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • सपा के शशांक यादव (आगे)
  • बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र (पीछे)

गोरखपुर शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी (आगे)
  • निर्दलीय राजीव यादव (पीछे)

लखनऊ शिक्षक एमएलसी सीट रिजल्ट 2026

  • भाजपा के उमेश द्विवेदी (जीते)
  • सपा के सुशील कुमार पटेल (हारे)

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट रिजल्ट 2026

  • बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (जीते)
  • सपा के दानिश अख्तर (हारे)

इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट रिजल्ट 2026

  • बीजेपी के अशोक कुमार राठौर (आगे)
  • मान सिंह यादव (पीछे)

सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया

सपा उम्मीदवारों और नेताओं ने इस प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसे चुनाव अधिकारियों ने साफ मना कर दिया. शाम करीब 6 बजे, काउंटिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे SP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को तितर-बितर कर दिया.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को झटका, RJD के संजीव कुमार ने BJP के 30 साल के दबदबे को किया खत्म; दिग्गज नेता को चटाई धूल

Bihar MLC Election Result: पटना टीचर सीट पर मुख्य मुकाबला RJD और BJP उम्मीदवारों के…

Last Updated: October 28, 2026 09:19:58 IST

UP Cyclone Arnab Alert: यूपी में साइक्लोन अर्नब का कहर! 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP Cyclone Arnab Alert: लखनऊ के रीजनल मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार…

Last Updated: October 28, 2026 08:54:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ, नोएडा और दूसरे शहरों में भाव

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी हो गए…

Last Updated: October 28, 2026 08:50:07 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, हैदराबाद में कीमतें सबसे ज्यादा! जानें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price 28 Oct 2026 : 28 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी…

Last Updated: October 28, 2026 08:22:48 IST

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में साइक्लोन अर्नब का तांडव,बाढ़ का खतरा; कई इलाकों में बिजली गुल

Cyclone Arnab:IMD के मुताबिक, तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले तीन घंटों…

Last Updated: October 28, 2026 08:14:10 IST