<
Categories: देश

UPSC Result 2025: एक ही रैंक, दो ‘आकांक्षा सिंह’! PIB के खुलासे ने उड़ा दिए सबके होश, जानें कौन है असली अफसर?

UPSC Result Controversy: UPSC 2025 रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर छिड़ी जंग! दो 'आकांक्षा सिंह' और एक ही रैंक के दावे ने सबको चौंकाया. जानें PIB ने किसे बताया असली टॉपर और क्या है सच?

Akanksha Singh Rank 301: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस 2025 के रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया. इस बीच, UPSC 2025 रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर इंटरनेट पर भारी विवाद मचा है.. अलग-अलग राज्यों की दो महिलाओं ने यह रैंक हासिल की है. दोनों महिलाओं का नाम आकांक्षा सिंह है. दोनों आकांक्षा सिंह ने UPSC एग्जाम में 301वीं रैंक हासिल की है. एक तरफ, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह हैं, जो  ‘रणवीर सेना’ के फाउंडर ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती हैं. आकांक्षा सिंह ने शुरू में अपनी रैंक 301 बताई थी. रिजल्ट के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह नाम की एक और कैंडिडेट ने दावा किया की 301वीं  रैंक उनकी हैं. लेकिन अब PIB ने साफ कर दिया है कि आखिर किस आकांक्षा सिंह ने यह परीक्षा पास की है. 

PIB ने किया दूध का दूध पानी का पानी

दरसल इंटरनेट पर मचे भारी बवाल के बाद PIB को सामने आना पड़ा और यह साफ़ करना पड़ा है कि आखिर असली आकांक्षा सिंह कौन हैं जिन्होंने UPSC की परीक्षा पास की है और 301वीं रैंक हासिल किया है. PIB ने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘सिविल सेवा परीक्षा, 2025 का अंतिम परिणाम 06.03.2026 को घोषित किया गया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि ‘आकांक्षा सिंह’ नाम की दो उम्मीदवार अंतिम परिणाम में एक ही रैंक 301 प्राप्त करने का दावा कर रही हैं. इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग (UPSC) के रिकॉर्ड के अनुसार, जिस सफल उम्मीदवार ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य), 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 प्राप्त की है, उनका विवरण इस प्रकार है:

PIB ने जो नाम साझा किया है उसमें

  • नाम-आकांक्षा सिंह,
  • रैंक 301
  • रोल नंबर-0856794
  • पिता का नाम- रंजीत सिंह
  • माता का नाम-नीलम सिंह
  • गाँव-अभयपुर, गाजीपुर, उत्तरप्रदेश

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा गलत

PIB के पोस्ट से एक बात तो साफ हो गयी है कि बिहार की आरा की रहने ववाली ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह का दावा गलत निकला है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Haryana Board Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तैयारियां तेज, शुरू हो ये प्रोसेस

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं…

Last Updated: April 1, 2026 07:38:47 IST

LPG Cylinder Price Hike: 1 अप्रैल से महंगा हुआ गैस सिलेंडर! आज के नए रेट देखकर चौंक जाएंगे आप, जेब पर कितना पड़ेगा असर?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: April 1, 2026 07:38:00 IST

Today Weather: अप्रैल बना आफत का महीना! आसमान में बन रहा ऐसा बवंडर, 18 राज्यों में मचेगी तबाही

Aaj Ka Mausam: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और मार्च का महीना जा…

Last Updated: April 1, 2026 07:05:52 IST

Delhi Rain: दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! बारिश के साथ आंधी-तूफान, जाने इस हफ्ते कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 31 मार्च को दिन के समय तापमान में गिरावट देखी…

Last Updated: April 1, 2026 06:35:22 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल ने मारी अचानक यू-टर्न! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा डबल वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 07:26:03 IST

Petrol Diesel Price Today: आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! राहत की बारिश या महंगाई का तूफान? जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 07:26:43 IST