<

कौन था मुख्तार अंसारी का शूटर शोएब बॉबी? किन मामलों में था आरोपी, अब 15 गोली मारकर कर दी गई हत्या

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki District) से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. इस खौफनाक वारदात (Horrifying Incident) के बाद से पूरे जिले में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है.

Who was Mukhtar Ansari’s shooter Shoaib Bobby?: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय माने जाने वाले शूटर शोएब बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया है. तो वहीं, दूसरी तरफ हमलावरों ने बॉबी पर एक-दो नहीं, बल्कि ताबड़तोड़ 15 गोलियां बरसाई है, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.

आखिर कौन था शोएब बॉबी?

जानकारी के मुताबकि, शोएब बॉबी का नाम उत्तर प्रदेश के जघन्य अपराधों की सूची में तब शामिल हुआ था, जब उसका नाम लखनऊ जेलर हत्याकांड में आया था. इस घटना ने पूरे देशभर में सबसे ज्यादा तहलका मचाया हुआ था. तो वहीं, दूसरी तरफ वह मुख्तार अंसारी का वफादार शूटर माना जाता था और लंबे समय तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था. हालांकि, बॉबी की पहचान इलाके में एक शार्पशूटर के तौर पर थी, जो मुख्तार गैंग के लिए फिरौती और अन्य बड़े वारदातों को अंजाम देता रहता था.

कब और कैसे हुई खौफनाक वारदात?

इस खौफनाक वारदात को लेकर चश्मदीदों ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे था.  जैसे ही शोएब बॉबी सुनसान जगह पर पहुंचा, हमलावरों ने इस मौके का फायदा उठाता हुए उसे चारों तरफ घेरकर 15 गोलियों से उससे भून डाला. इस दौरान शोएब बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

गैंगवार की जताई जा रही आशंका

फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देखकर वारदात की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. तो वहीं, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके गैंग के सदस्यों पर हमले की यह बड़ी घटना है सामने आई है. इसके साथ ही पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी हुई है.

Darshna Deep

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST