होम / Uttrakhand Chief Minister Takes Oath : फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

Uttrakhand Chief Minister Takes Oath : फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

Vir Singh • LAST UPDATED : March 23, 2022, 4:42 pm IST

Uttrakhand Chief Minister Takes Oath

इंडिया न्यूज, देहरादून :

Uttrakhand Chief Minister Takes Oath पुष्कर सिंह धामी फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में उन्होंने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आठ मंत्रियों ने भी इस अवसर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वाले आठ मंत्रियों में सुबोध उनियाल, चंदन रामदास, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित समेत कई वीआईपी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Also Read : Bhagwant Mann Oath Ceremony : शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के विशेष इंतजाम, लोगों का पहुंचना शुरू

पीएम मोदी ने कैबिनेट का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कैबिनेट का अभिवादन किया। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कैबिनेट में शामिल को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बुलडोजर बाबा के नारे लग रहे थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, और गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल भी शपथ ग्रहण में पहुंचे थे। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रमेश पोखरियाल निशंकए मीनाक्षी लेखी, विजय बहुगुणा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Also Read : Bhagwant Mann Oath Taking Ceremony Live : ट्रैफिक डायवर्ट, जानिए कैसे पहुंचे चंडीगढ़, अमृतसर व जालंधर या होशियारपुर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT