India News (इंडिया न्यूज), Vasant Vihar Student Death Case : राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो दिन पहले संत विहार स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाले 12 साल छात्र प्रिंस की मौत हो गई। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक छात्र ने छह सेकंड तक प्रिंस का गला दबाया है। जिसके बाद पीड़ित जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी और प्रिंस के बीच कंधा टकराने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद मारपीट में उसकी जान चली गई। बाद में जब प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रिंस की मौत के बाद उसके माता-पिता ने विरोध प्रदर्शन किया। माता-पिता ने चिन्मय विद्यालय पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। वहीं पुलिस के मुताबिक प्रिंस का गला घोंटने वाला छात्र 12 साल का है और उसका सहपाठी है। अब उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Vasant Vihar Student Death Case : वसंत विहार छात्र की मौत का मामला
मामले की जांच कर रहे जांचकर्ता के मुताबिक प्रिंस और दूसरे छात्र के बीच करीब दो मिनट तक लड़ाई चलती रही। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों छात्र ब्लैकबोर्ड के पास एक-दूसरे को पीट रहे हैं। इसके बाद दूसरे लड़के ने छह सेकंड तक प्रिंस का गला दबाया। जिसके तुरंत बाद प्रिंस जमीन पर गिर गया। इस दौरान वहां कोई शिक्षक नजर नहीं आया।
#WATCH दिल्ली: डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने बताया, “बच्चा चिन्मय मिशन स्कूल की छठी क्लास में पढ़ता था। पहले उसे होली एंजेल्स अस्पताल ले जाया गया, फिर फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन… pic.twitter.com/wtn9TFdrfd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024
दूसरी ओर, चिन्मय विद्यालय की प्रिंसिपल अर्चना सोनी ने मंगलवार को बताया कि लड़ाई शुरू होते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया था। उन्होंने कहा, हमने लड़ाई रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की और छात्र (प्रिंस) पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं दिखे। वहीं, पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में लड़ाई दिख रही है, साथ ही पुलिस के पास घटना से जुड़ी करीब 15 मिनट की क्लिप भी है, जिससे घटनाक्रम स्पष्ट होता है, जिसे देखने के बाद दूसरे छात्र को हिरासत में ले लिया गया।