India News, (इंडिया न्यूज), Diwali: इस बार दिवाली को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। विश्व हिंदू परिषद ने दिवाली के शुभ अवसर पर प्रत्येक घर में कम से कम 5 दीपक जलाने का आग्रह किया है। वीएचपी के अनुसार, ये 5 दीपक अयोध्या में राम मंदिर के लिए समर्पित रहेंगे। वहीं, ये अभियान हर जगह चलाया जाएगा। प्रत्येक मिट्टी का दीपक मंदिर के लिए 100 वर्षों के इंतजार का प्रतीक होगा। बता दें कि पीएम मोदी अगले साल जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस बारे में कहा कि यह अभियान राम मंदिर के लिए हिंदू समुदाय के 500 से अधिक वर्षों के इंतजार के अंत का प्रतीक होगा। यह अभियान महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल की शुरुआत में भव्य राम मंदिर को जनता के लिए खोले जाने से पहले यह आखिरी दिवाली होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संदेश जमीनी स्तर पर फैलाया जाए।
फैसला आते ही चला था 44 दिनों का राम मंदिर निधि समर्पण अभियान
जानकारी के अनुसार इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अभियान को दलितों और अन्य सामाजिक-आर्थिक वर्गों तक पहुंचेंगे। अभियान का क्रियान्वयन राम मंदिर निर्माण के लिए फंड कलेक्शन के लिए विहिप द्वारा चलाए गए अभियान के समान होगा।
44 दिन तक चला था विशेष अभियान
बता दें कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद विश्व हिंदू परिषद ने 44 दिनों का विशेष ‘राम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाया था। इस खास अभियान में लगभग 62 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था। इस अभियान के तहत योगी सरकार के राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 47 घाटों पर दीपोत्सव पर 24 लाख दीये जलाकर एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने की योजना के साथ आता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: आखिर क्यों ‘Zombie’ बनी अमेरिका की महिलाएं? वजह जानकर रह जाएंगें हैरान
MP Election 2023: निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव