Hindi News / Indianews / Weather Effect Of Cold Winds Is Over Western Disturbance Will Cause Rain And Temperature

बदलता मौसम! ठंडी हवाओं का असर खत्म, बारिश और तापमान में उछाल मचाएगा नया पश्चिमी विक्षोभ!

Aaj ka Mausam: दिन की शुरुआत पूरे देश के मौसम की जानकारी से होनी चाहिए, जब मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। जहां तक ​​आप देख पा रहे थे

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka Mausam: दिन की शुरुआत पूरे देश के मौसम की जानकारी से होनी चाहिए, जब मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। जहां तक ​​आप देख पा रहे थे, दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी पिछले दो दिनों से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। वसंत ऋतु में ऐसा होना आम बात है। पहाड़ों से आ रही इन तेज हवाओं ने फरवरी में बढ़ते तापमान को कुछ हद तक नियंत्रित किया है और हुआ भी यही।

जहां देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा था, वहीं इन तेज हवाओं की वजह से इस पर कुछ हद तक काबू पाया गया। अब मौसम विभाग का ताजा अपडेट जारी हुआ है, जिसके मुताबिक आज तेज हवाएं थोड़ी धीमी हो जाएंगी। यानी इनकी गति धीमी हो जाएगी और दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान बढ़ जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट का अपोलो अस्पताल को कड़ा आदेश, ‘गरीबों का मुफ्त इलाज करो, नहीं तो…

Aaj ka Mausam: बदलता मौसम! ठंडी हवाओं का असर खत्म

क्या हवाओं की बढ़ेगी रफ्तार?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में चल रही तेज हवाएं धीमी पड़ने वाली हैं। आज से इन हवाओं की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए एक और मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इनके मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते आने वाले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले हफ्ते यानी सोमवार से उत्तर भारत का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

कैसा रहा पिछले मौसम हाल

मौसम के लिहाज से पिछले 24 से 48 घंटे काफी अहम रहे हैं। क्योंकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट का अध्ययन करें तो पिछले 24 से 48 घंटों में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, महाराष्ट्र, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, दिल्ली और तेलंगाना में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भारत को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर…,पुलवामा हमले के छठी बरसी पर गरजे अमित शाह, दुश्मन देश में मचा हंगामा

बारिश और अन्य घटनाएं

मौसम विभाग ने देशभर में अन्य मौसम घटनाओं की रिपोर्ट भी जारी की है। इसके अनुसार अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को उत्तरी मैदानी इलाकों और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार शामिल हैं।

महाकुंभ में बना ऐसा रिकॉर्ड तोड़ने में लग जाएंगी कई पुश्ते, सनातनियों का जलवा देखते रह गए आलोचक, दुनिया भर में हो रही है चर्चा

Tags:

aaj ka mausamWeather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue