होम / Weather Forecast: दिल्ली में सर्दी का डबल अटैक, यूपी में बारिश के आसार, कई राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट   

Weather Forecast: दिल्ली में सर्दी का डबल अटैक, यूपी में बारिश के आसार, कई राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट   

Reepu kumari • LAST UPDATED : January 10, 2024, 7:17 am IST
ADVERTISEMENT
Weather Forecast: दिल्ली में सर्दी का डबल अटैक, यूपी में बारिश के आसार, कई राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट   

Weather Forecast

India News (इंडिया न्यूज), Weather Forecast: उत्तरी भारत इस वक्त ठंड की मार झेल रहा है। वहीं मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड के साथ बारिश की संभावना भी बढ़लने लगी है। मौसम विभाग ने आज  यानि 10 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि दिल्ली -NCR को कोहरे से थोड़ी राहत मिली है लेकिन शीतलहर अभी भी लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वीडियो आनंद विहार और सराय काले खां इलाके से है।

मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश

महाराष्ट्र के मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

यूपी में शीतलहर

उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी रहने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हैं

 

दिल्ली में ठंड की मार

9 जनवरी यानि बीते मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान था। लेकिन दिन भर गंभीर श्रेणी के कोल्ड डे वाली हालात बनी रही। अधिकतम पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे लुढ़क गया। येलो अलर्ट तो था ही ठंड के बीच लोग दिन भर कांपते रहे। आज भी बुधवार को ऐसे ही मौसम के आसार हैं।  मौसम विभाग की ओऱ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है।

आज सुबह से हल्के से मध्यम कोहरा है। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। कहीं -कहीं कोल्ड डे की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने के अनुमान हैं।

आज बुधवार को दिल्ली में हवा 10 से 16 किमी प्रतिघंटा बह रही है। कल बृहस्पतिर को चार से 12 किमी रहने के आसार  हैं। आज और कल उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवा चलेगी।
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है।

 

दिल्ली के अलग – अलग स्थानों का अधिकतम तापमान 

  • लोधी रोड – 13.2
  • रिज – 13.5
  • आयानगर 13.4
  • जाफरपुर 12.9
  • नरेला 14.2
  • पीतमपुरा 14.3
  • पूसा – 13.7
  • मयूर विहार 13.2

Also Read:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT