India News (इंडिया न्यूज), Weather Forecast: उत्तरी भारत इस वक्त ठंड की मार झेल रहा है। वहीं मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड के साथ बारिश की संभावना भी बढ़लने लगी है। मौसम विभाग ने आज यानि 9 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि दिल्ली -NCR को कोहरे से थोड़ी राहत मिली है लेकिन शीतलहर अभी भी लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वीडियो आनंद विहार और सराय काले खां इलाके से है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरा जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
वीडियो आनंद विहार और सराय काले खां इलाके से है। pic.twitter.com/umuEJcuA0A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (8 जनवरी) को इस साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। बीते दिन न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री तक पहुंच गया। IMD का कहना है कि सोमवार को दिल्ली का तापमान नैनीताल के तापमान के बराबर था।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट और शीतलहर जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।
(वीडियो सराय काले खां इलाके से आश्रय गृह का है) pic.twitter.com/yoVIictcsP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार , दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों तक कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे जैसी हालात रहेंगे। लेकिन कुछ दिनों में इन राज्यों में धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। जिस वजह से इन राज्यों में 8-9 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पंजाब के अमृतसर में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। कड़ाके की ठंड से लोगों को समस्या हो रही है।
यह भी पढ़ेंः-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.