Hindi News / Indianews / Weather Patterns Are Changing In February People Are Taking A Sigh Of Relief With The Sunshine In Delhi

Weather Update: फरवरी में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिल्ली में धूप के साथ लोग ले रहे राहत की सांस

  India News, (इंडिया न्यूज), Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है।  वहीं राजधानी दिल्ली का मौसम जल्द ही एक बार फिर करवट ले सकता है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को दिन भर […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

 

India News, (इंडिया न्यूज), Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है।  वहीं राजधानी दिल्ली का मौसम जल्द ही एक बार फिर करवट ले सकता है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को दिन भर धूप खिली रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

‘काम नहीं करते देते…’, राहुल गांधी ने अपनी पार्टी में खोजा चोर तो ये क्या बोल गईं अहमद पटेल के बेटी!

Weather Update

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा. ये दोनों सामान्य से दो डिग्री कम हैं। मौसम विभाग माने तो बुधवार और गुरुवार को हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली यह हवा अपने साथ हिमपात वाले हिस्सों की ठंड लेकर आएगी।

मुंबई में मौसम

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा स्तर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 7.19 के आसपास रहेगी। हवा 9.32 की रफ्तार से 315 डिग्री के आसपास चलेगी। सात दिनों की मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में तापमान मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 24 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 24 डिग्री सेल्सियस।

ये भी पढ़े

Tags:

delhi temperaturedelhi weather forecastDelhi Weather Newsdelhi weather todayWeather Updateदिल्ली का तापमान

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue