oday Weather 10 August: 10 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है. 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है
दिल्ली-NCR में आज का मौसम
Today Weather Update: मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. जिन राज्यों में भारी बारिश हो रही है, वहां के लोगों को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में दो दिन की बारिश के बाद भी उमस कम नहीं हुई है. दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए लोग शिमला और मनाली जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जा रहे हैं.
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की उम्मीद है. 10 से 15 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली और आस-पास के NCR में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
10 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है. 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
राज्य में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. राजधानी पटना में आज बारिश होने की उम्मीद है. राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद है. राजधानी भोपाल की बात करें तो आज हल्की बारिश का अलर्ट है. भोपाल में आज मैक्सिमम टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की उम्मीद है. आज राजधानी शिमला में मैक्सिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.उत्तराखंड में 10 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है. कल यानी 11 अगस्त को राजधानी देहरादून में भारी बारिश हो सकती है. आज राजधानी में मैक्सिमम टेम्परेचर 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…
Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…
BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…