इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Today 12th April Update उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 15 अप्रैल से पहले पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। कल से शुक्रवार के बीच पश्चिमी विक्षोभ दो बार एक्टिव हो सकता है।
Weather Today 12th April Update
आज रात को पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के पश्चिम हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद 13 से 17 अप्रैल के बीच बारिश का अनुमान है। अप्रैल के पहले दस दिन में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। इस वजह से पश्चिमी व उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क व गर्म हवाएं उत्तरी मैदानी इलाकों में चल रही हैं। अप्रैध का महीना अभी आधा नहीं हुआ है और पहाड़ों में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। उत्तराखंड और जम्मू संभाग के कुछ इलाको में भी अभी से तेज गर्मी पड़ रही है।
देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा (haryana), राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्य भी कुछ दिन से गर्म हवाओं (heat wave) की चपेट में हैं। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में आज भी हीट वेव की स्थिति रहने का अनुमान है। कल से हरियाणा, पंजाब (Punjab) व दिल्ली में हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली हीट कैपिटल बनने की राहत है। इंटर गवर्नमेंटल पैनल आन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की रिपोर्ट भी दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ातेरी का ट्रेंड दिखा रही है।
13 से 17 अप्रैल के बीच हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी व दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसी के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं। आज रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगर पहुंच गया तो इससे बारिश के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा।
तमिलनाडु, केरल, असम व आस-पास के इलाकों में भी आज बारिश का अनुमान है। बिहार के बक्सर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रहा। वहीं किशनगंज, पश्चिमी चंपारण और अररिया सहित कई जगह ओले गिरे। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार के मुताबिक आज भी प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, गोपालगंज में हल्की बारिश का अनुमान है।
Also Read : Weather Update Today 11 April 2022 भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आरेंज अलर्ट
Connect With Us: Twitter | Facebook | Youtube