इंडिया नई दिल्ली:
Weather Today 20th April Update उत्तर भारत (North India) में गर्मी के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक बेहाल हैं। रोज नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कल 11 वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री ऊपर है। सुबह से ही तेज धूप थी। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े महसूस किए गए। इससे पहले राजधानी में वर्ष 2011 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था।
पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय है जिससे दिल्ली में दिन में तो गर्मी रहेगी पर शाम को आंधी चल सकती है जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। रात में 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल सकती है और दिल्ली के अलग-अलग जगह बूंदाबांदी का अनुमान है। इससे लू से दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी।
Weather Today 20th April Update
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में आज धूल भरी हवा चलेगी और इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। हवाओं की गत 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। शुक्रवार के बाद फिर से मौसम साफ रहेगा। कल भी राज्य में धूल भरी आंधी चली। कई जिलों में लू से तापमान चढ़ा और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। भारतीय मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार कल मुक्तसर पंजाब में सबसे गर्म रहा। यहां दिन में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिमाचल में गर्मी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऊना में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। वर्ष 1997 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने हिमाचल में भी आज मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। ऊपरी इलाकों मेंं कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान है। राज्य के मैदानी इलाकों में इस दौरान आंधी चल सकती है। कश्मीर में भी 24 घंटों में ज्यादातर जगह हल्की से सामान्य बारिश की संभावना है। कल भी कई जगह बारिश हई है। जम्मू में भीषण गर्मी पड़ रही है।
उत्तराखंड में भी तापमान ने पूराने सारे रिकॉर्ड विफल कर दिए हैं। कल का दिन अब तक सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले 13 वर्ष के बाद राज्य में इतनी गर्मी पड़ रही है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read : Weather Today 22nd March Update : गर्मी से नहीं राहत के आसार, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा
Also Read : Weather update 22 March 2022 : भारत में मौसम का पूवार्नुमान
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube