होम / Weather Update: शीतलहर से कांपा देश, कहीं तेज बारिश, तो पहाड़ों पर बर्फबारी, देशभर का IMD अपडेट

Weather Update: शीतलहर से कांपा देश, कहीं तेज बारिश, तो पहाड़ों पर बर्फबारी, देशभर का IMD अपडेट

Reepu kumari • LAST UPDATED : December 20, 2023, 8:35 am IST
ADVERTISEMENT
Weather Update: शीतलहर से कांपा देश, कहीं तेज बारिश, तो पहाड़ों पर बर्फबारी, देशभर का IMD अपडेट

Weather Update

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: दिसंबर का महीना है। ऐसे में मौसम ने लोगों को ज्यादा मोटे कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिए हैं। आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से मैदानी राज्यों तक सर्दियां अपना कहर बरपा रही है। कश्मीर से औली तक बर्फ की चादर बिछी हुई है। राजधानी दिल्ली में भी सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।

हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार का न्यूनतम तापमान (Weather Update) अभी भी साल के इस समय के सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में सर्दियां बढ़ने लगी। वहीं, राजस्थान में 23-24 दिसंबर को मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने यहां बारिश की संभावना जताई है। बात करें आज के दिल्ली के मौसम की तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, 21 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। “हालांकि पश्चिमी विक्षोभ नहीं है इसका सीधा असर दिल्ली पर पड़ रहा है, लेकिन अभी भी बादल छाए हुए हैं, जिससे न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया है और तापमान में गिरावट रुक गई है। अगले तीन दिनों तक पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना चाहिए।

अन्य राज्यों का हाल

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी के अधिकांश हिस्सों और राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

आएगी तापमान में कमी

(Weather Update)

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

Also Read:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT