<
Categories: देश

नंवबर में ठंड ने ली एंट्री! IMD ने दी बर्फबारी और तापमान गिरने की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत  में अब धीरे-धीरे सर्दी ने दस्तक दे दी है. जहां पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है, वहीं मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं.

Weather Upadate: देशभर में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है. जहां कुछ दिन पहले तक दिन के समय चुभती धूप लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब सुबह और शाम की हवाओं में ठंडक घुलने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव बढ़ने वाला है। धीरे-धीरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच साफ मौसम

राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई. हालांकि यह धुंध कोहरे की नहीं बल्कि प्रदूषण की परत है. राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. मौसम की बात करें तो आज दिनभर आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलेगी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ेगा. रात में हल्की ठिठुरन महसूस की जा सकती है.

उत्तर प्रदेश और बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन निकलने के साथ आसमान साफ रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक इन राज्यों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं. तापमान में हालांकि मामूली गिरावट देखी जा सकती है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी. किसानों और यात्रियों के लिए यह मौसम फिलहाल अनुकूल रहेगा.

 पहाड़ों पर सर्दी ने पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अब मौसम का रंग पूरी तरह बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालयी इलाकों में ठंड की तीव्रता बढ़ गई है. हिमाचल प्रदेश के ऊपरी जिलों—लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में आज बर्फबारी की संभावना है, जबकि शिमला, मंडी और सोलन जैसे निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 4 से 5 नवंबर के बीच बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

 श्रीनगर सबसे ठंडा शहर

देश के प्रमुख शहरों में आज सबसे कम तापमान श्रीनगर में रहने की उम्मीद है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. कश्मीर घाटी में लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं और कई इलाकों में सुबह-सुबह बर्फ की हल्की परतें देखी जा रही हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST